Thursday, July 16, 2026
Newspaper and Magzine


योजनाओं को आम जन तक पहुंचाने में विस्तारकों की अहम भूमिका : सीएम मनोहर लाल

By LALIT SHARMA , in Politics , at September 11, 2023 Tags: , , ,

BOL PANIPAT : 11 सितंबर–मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने सोमवार को समालखा स्थित सेवा साधना केंद्र पट्टीकल्याणा में करनाल लोकसभा के अल्पकालीन विस्तारक प्रशिक्षण वर्ग को संबोधित करते हुए कहा कि विस्तारकों की अपने आप में एक विशेष भूमिका होती है और इस भूमिका को आगे ले जाने के लिए सभी विस्तारक प्रदेश के सभी लाभार्थियों तक पहुंचे ताकि योजनाओं का प्रचार प्रसार अंतिम छोर तक किया जा सके।
        उन्होंने कहा कि विधानसभा और लोकसभा की चुनाव की तैयारी में सभी विस्तारक इसे एक अभियान के तौर पर ले और सभी विस्तार सभी शक्ति केंद्र प्रमुखों पर लाभार्थियों के पास जाएं और उन्हें प्रदेश सरकार की योजनाओं से अवगत कराएं।
      उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार सामाजिक लाभ के साथ-साथ पात्र व्यक्तियों को व्यक्तिगत लाभ भी प्रदान कर रही है और विभिन्न योजनाओं के माध्यम से पात्र व्यक्तियों को लाभ दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि ओल्ड एज पेंशन से लेकर स्कॉलरशिप, हमारी बेटी सबकी बेटी, मुख्यमंत्री विवाह शगुन योजना, आवास योजना इत्यादि योजनाओं के माध्यम से लाभार्थियों के साथ संवाद करें।
     मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि प्रदेश सरकार ने मिशन मेरिट को आधार बनाकर योग्यताओं के आधार पर नौकरियां प्रदान की जो कि अपने आप में सबसे बड़ी उपलब्धि है। पात्र युवाओं को पारदर्शिता के आधार पर नौकरियां प्रदान की गई हैं। नौकरियों में पर्ची और खर्ची का सिस्टम बिल्कुल बंद किया गया जिससे पारदर्शिता बनी। आयुष्मान भारत योजना के तहत 7 लाख परिवारों को 700 करोड़ रुपए का लाभ दिया जा चुका है जो कि अपने आप में कीर्तिमान है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि हरियाणा ने प्रदेश में परिवार पहचान पत्र योजना की शुरुआत की, जिसमें शुरू में लोगों को थोड़ी दिक्कत आई लेकिन आज के समय यह योजना लोगों के लिए वरदान साबित हुई है। आज लोगों को परिवार पहचान पत्र की मदद से पीले राशन कार्ड व पेंशन जैसी सुविधाएं लोगों को घर बैठे ही मिल रही हैं। उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार ने नौकरियों में होने वाले भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाया, जिसके कारण सरकारी नौकरियों में पारदर्शिता आई। उन्होंने कहा कि आज पढ़ाई के बल पर ऐसे परिवारों के बच्चों को नौकरियां मिल रही है, जिन्होंने कभी सपने में भी सरकारी नौकरी के बारे में नहीं सोचा था। उन्होंने कहा कि युवाओं को रोजगार देने के लिए प्रदेश में रोजगार मेलों का आयोजन किया जा रहा है।
स्वामित्व योजना के तहत गांव में लाल डोरा मुक्त कर उसका मालिकाना हक दिया गया है। शहरों में भी 4 हजार लोगों ने शहरी स्वामित्व योजना का फायदा उठाया है। 450 अवैध कॉलोनियों को वैध किया गया है। इसके अतिरिक्त 400 कॉलोनियों को आगामी 2 माह में वैध किया जाएगा। 1 लाख गरीब लोगों के लिए मकान देने की योजना तैयार कर ली गई है। इसी योजना के तहत गरीबों को मकान दिए जाएंगे। सत्र की अध्यक्षता करते हुए
     राज्यसभा सांसद कृष्ण पंवार ने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने प्रदेश में योग्यता के आधार पर नौकरियां देकर लोगों को खर्ची पर्ची के चंगुल से मुक्त किया है। 5800 ऐसे गांव हैं जहां 24 घंटे बिजली उपलब्ध हो रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार की नीतियों के कारण लोगों को स्वच्छ जल उपलब्ध हो रहा है। प्रदेश में किसानों को योजनाओं के तहत मिलने वाला पैसा सीधा उनके खाते पर मिल रहा है। इस मौके पर करना लोकसभा सांसद संजय भाटिया, पानीपत ग्रामीण विधायक भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ. अर्चना , विधायक  महिपाल ढांडा , राम कुमार कश्यप, जिला भाजपा अध्यक्ष करनाल योगेंद्र राणा ,मेयर अवनीत कौर, मेयर करनाल  रेणु बाला गुप्ता, जिला परिषद  चेयरमेन ज्योति शर्मा,जिला भाजपा प्रभारी संदीप जोशी ,करनाल भाजपा ज़िला प्रभारी दीपक शर्मा ,मुख्यमंत्री के मीडिया कोऑर्डिनेटर रणदीप घनघस,पानीपत जिला भाजपा प्रभारी संदीप जोशी ,गजेंद्र सलूजा ,जिला भाजपा महामंत्री पानीपत कृष्ण छोकर रविंदर भाटिया,जिला महामंत्री  राजबीर शर्मा  तथा सुनील गोयल ,जिला  मीडिया प्रभारी ईश कुमार राणा, डा अशोक,इत्यादि उपस्थित रहे।

Comments