Friday, June 5, 2026
Newspaper and Magzine


जुआ खेल रहे तीन आरोपी गिरफ्तार; दाव पर लगी 10100 रूपए की नगदी बरामद

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at September 12, 2023 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : 12 सितम्बर 2023, थाना किला पुलिस ने दलबीर नगर में जुआ खेल रहे तीन युवकों को गिरफ्तार किया। मौके पर आरोपियों के कब्जे से जुआ खेलने में दाव पर लगी 10100 रूपए की नगदी व एक जोड़ी ताश के पत्ते बरामद हुए।

थाना किला प्रभारी सब इंस्पेक्टर महाबीर सिंह ने बताया कि थाना किला पुलिस की टीम सोमवार देर शाम गश्त के दौरान वर्मा चौक कुटानी रोड पर मौजूद थी। टीम को इसी दौरान गुप्त सूचना मिली की तीन युवक दलबीर नगर में एक खाली प्लाट में ताश के पत्तों पर पैसे दाव पर लगाकर जुआ खेल रहे है। सूचना को पुख्ता मानते हुए पुलिस टीम ने मौके पर दबिस दी तो प्लाट में तीन युवक जुआ खेलते दिखाई दिए।
पुलिस टीम ने जुआ खेल रहे तीनों आरोपियों को काबू कर मौके पर उनके कब्जे से एक जोड़ी ताश के पत्ते व दाव पर लगी 10100 रूपए की नगदी बरामद की।

सब इंस्पेक्टर महाबीर सिंह ने बताया कि पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने अपनी पहचान मोनू, मदन व मोनू निवासी हरिसिंह कालोनी के रूप में बताई। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ थाना किला में जुआ अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई अमल लाई गई।

Comments