हत्या व जानलेवा हमला करने के मामले में तीन आरोपी गिरफतार
9 अप्रैल 2022, हत्या व जानलेवा हमला करने के मामले में तीन आरोपी गिरफतार. थाना औधोगिक सैक्टर-29 प्रभारी इंस्पेक्टर उमर मोहम्मद ने जानकारी देते हुए बताया 7 अप्रैल वीरवार को गांव पसीना खुर्द में 28 वर्षीय संदीप पुत्र जनेश्वर निवासी पसीना खुर्द को पिस्तोल से गोली मारकर हत्या करने व परिवार के अन्य सदस्यों पर जानलेवा हमला करने की वारदात में नामजद तीन आरोपियों को शुक्रवार देर साय थाना औधोगिक सेक्टर 29 पुलिस ने गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान नरेश व प्रवीन पुत्र रधबीर व सचिन पुत्र ओमपाल निवासी पसीना खुर्द के रूप में हुई।
इंस्पेक्टर उमर मोहम्मद ने आगे जानकारी देते हुए बताया गहनता से पुछताछ करने व वारदात में संलिप्त फरार अन्य आरोपियों के ठिकानों का पता लगा काबू करने व वारदात में प्रयोग किये हथियार बरामद करने के लिए पुलिस टीम ने गिरफ्तार तीनो आरोपियों को आज माननीय न्यायालय में पेश कर 2 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया।
वारदात बारे थाना औधोगिक सैक्टर-29 में पसीना खुर्द निवासी रोशन पुत्र जनेश्वर की शिकायत पर आईपीसी की धारा 302,307,148,149,323 व आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज है . रोशन पुत्र जनेश्वर निवासी पसीना खुर्द ने थाना औधोगिक सैक्टर 29 पुलिस को शिकायत देकर बताया था की वह खेती बाड़ी का काम करता है। 7 अप्रैल वीरवार की साय वह अपने छोटे भाई संदीप(28) के साथ शिमला गुजरान वाले खेत में पानी देने के लिए जा रहा था। जब वह दोनो गांव निवासी टीलू के मकान के सामने पहुंचे तो चाचा रकम सिंह का लड़का सोनू ट्रैक्टर ट्राली में गन्ना लेकर घर की तरफ आ रहा था। वही रितिक पुत्र ब्रहमपाल अपना ट्रैक्टर लेकर खेतों की तरफ जा रहा था। वह दोनो भाई जब उनके पास पहुंचे तो रितिक व सोनू की आपस में कहासुनी हो रही थी। उसके सामने ही रितिक ने अपने पापा ब्रहमपाल को फोन किया। कुछ देर बाद ही ब्रहमपाल, महिपाल, औमपाल पुत्र हुकम सिंह, नरेश, प्रदीप, प्रवीन पुत्र रघबीर, सचिन पुत्र महिपाल, नीता पत्नी नरेश, उषा पत्नी ब्रहमपाल, सरोज पत्नी महिपाल, पिंकी पत्नी ओमपाल व प्रदीप की पत्नी वहा पर आए। सभी अवैध हथियारो से लैस थे।
ब्रहमपाल ने आते ही लाईसेंसी पिस्तौल से उसके सामने ही संदीप की छाती में गोली मारी। सचिन पुत्र महिपाल ने देसी पिस्तौल से उसके उपर भी जान से मारने की नियत से फायर किया वह बच गया। औमपाल ने अपने लाईसेंसी डोगा से संदीप पर गोली चलाई। प्रदीप व प्रवीन दोनो भाईयों ने हाथ में लिए देसी पिस्तौल से उनके उपर हवाई किये। अन्य आरोपी तलवार गंडासी व कटर लिए हुए थे। हथियारों से लैस आरोपियों ने पूरे परिवार पर जानलेवा हमला करने के साथ ही संदीप की गोली मारकर हत्या कर दी। थाना औधोगिक सैक्टर 29 पुलिस ने रोशन की शिकायत पर मामले में नामजद आरोपियों के खिलाफ हत्या, जानलेवा हमला करने की विभिन्न धाराओं के साथ ही आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई अमल में लाकर तुरंत आरोपियों की धरपकड़ के प्रयास शुरू कर दिए थे।

Comments