Friday, April 17, 2026
Newspaper and Magzine


प्रदेश ज्वाइंट सेक्रेटरी सुखबीर मलिक ने पानीपत ग्रामीण में की परिवार जोड़ो अभियान की शुरुआत।

By LALIT SHARMA , in Politics , at September 14, 2023 Tags: , , , , ,

सभी कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारी को दी गई ट्रेनिंग

BOL PANIPAT : आम आदमी पार्टी संयोजक एवं दिल्ली मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के आदेश अनुसार हरियाणा में सरकार बनाने के लिए हरियाणा में परिवार जोड़ो अभियान की शुरुआत की गई ।आम आदमी पार्टी प्रदेश ज्वाइंट सेक्रेटरी सुखबीर मलिक ने आज पानीपत ग्रामीण विधानसभा की सभी कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारी के साथ एक ट्रेनिंग कैंप में भाग लिया इस ट्रेनिंग में केंद्रीय टीम ने पानीपत ग्रामीण के विधानसभा के पदाधिकारी में हम कार्यकर्ताओं को परिवार जोड़ो अभियान के अंतर्गत आने वाली सभी बारीकियां से परिचित कराया।

परिवार जोड़ो अभियान के अंतर्गत हर पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं को घर-घर जाकर आम आदमी पार्टी की नीतियों को लोगों को बताएंगे। केंद्रीय टीम में राज्यसभा सांसद डॉक्टर संदीप पाठक के टीम ने सभी को ट्रेनिंग दी।

इस मौके पर प्रदेश जॉइंट्स सेक्रेटरी कृष्ण अग्रवाल लोकसभा अध्यक्ष दलबीर सिंह चीमा ,राकेश चुघ राज कुमार मुंडे प्यारेलाल गुप्ता सूरजभान राठी योगेश कौशिक संतोष शर्मा राजेंद्र राठी वरिंदर आर्य मुकेश शर्मा कृष्ण मालिक शीशपाल मलिक महेंद्र शर्मा सतीश नरवाल नरेश पासी वह बहुत से अन्य साथी शामिल हुए

Comments