Saturday, April 18, 2026
Newspaper and Magzine


कौशल प्रशिक्षण ही युवाओं के लिए रोजगार का आधार बनेगा : उपायुक्त

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE , at September 22, 2023 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT , 22 सितम्बर। जिला सचिवालय में शुक्रवार को उपायुक्त डॉ. वीरेन्द्र कुमार दहिया ने जिला शिक्षुता कमेटी की बैठक की अध्यक्षता करते हुए कहा कि  जो प्रतिष्ठान शिक्षुता अधिनियम 1961 के अनुसार अपने-अपने प्रतिष्ठान में 2.5 प्रतिशत से 15 प्रतिशत तक प्रशिक्षु नही रखेगा उस प्रतिष्ठान पर नियमानुसार जुर्माना लगाया जाएगा। बैठक में जिले के सरकारी, अर्ध-सरकारी और निजी प्रतिष्ठानों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया।
उन्होंने औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान के अधिकारियों तथा कर्मचारियों को निर्देश देते हुए कहा कि वे जिले की औद्योगिक इकाइयों के प्रतिनिधियों के साथ भी बेहतर समन्वय बनाकर युवाओं को ज्यादा से ज्यादा रोजगार देने में अपना सहयोग दें। उन्होंने कहा कि सभी संस्थानों में लगने वाले प्रशिक्षु हरियाणा निवासी अवश्य होने चाहिए और उनका आधार कार्ड केवाईसी भी अवश्य होना चाहिए।
उपायुक्त ने कहा कि लेबर चौक पर काम पर जाने वाले मजदूरों को प्रशिक्षण दिया जाए। इसके साथ-साथ उन्हें प्रशिक्षण का प्रमाण-पत्र भी दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि कौशल प्रशिक्षण ही युवाओं के लिए रोजगार का आधार बनेगा। जिस प्रतिष्ठान को जितने भी प्रशिक्षु की आवश्यकता हैं उन्हें दे दिए जाएं।
उपायुक्त ने सभी प्रतिष्ठान के अधिकारियों तथा कर्मचारियों को निर्देश दिए कि जो भी प्रशिक्षु उनके प्रतिष्ठïानों में प्रशिक्षण ले रहे हैं उनके प्रशिक्षण पर पूरी तरह से ध्यान दिया जाए और उन्हें बेहतर से बेहतर कौशल प्रदान किया जाए। बैठक में मुख्य चिकित्सा अधिकारी , आईटीआई के प्रधानाचार्य डॉ. कृष्ण कुमार, उपप्रधानाचार्य रंजना शर्मा व अन्य संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

Comments