Tuesday, December 9, 2025
Newspaper and Magzine


अवैध खान का कार्य करने वालों पर लगाया 2 लाख 17  हज़ार का जुर्माना. ट्रैक्टर  जपत : उपायुक्त डॉक्टर विरेंदर कुमार दहिया

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE , at June 17, 2025 Tags: , , , , ,

अवैध खनन कार्य का कार्य करने वालों पर प्रशासन की बढ़ी और शक्ति

BOL PANIPAT , 17 जून। उपायुक्त डॉक्टर विरेंदर कुमार दहिया ने बताया कि अवैध खनन का कार्य करने वालों के खिलाफ प्रशासन की और से और सख्ती बरती जाएगी। उपायुक्त ने जानकारी देते हुए बताया कि मंगलवार को पेप्सी पुल के पास अवैध रूप से मिट्टी ले जा रहे व्यक्तियों पर चेकिंग के दौरान अवैध रूप से खनन का मामला पाया गया जिस पर विभाग की टीम द्वारा 2 लाख 17  हज़ार 500 रुपए का जुर्माना लगा कर ट्रैक्टर को मौके पर जपत कर लिया गया।
  उपायुक्त ने बताया कि जिले में जहां पर भी अवैध खनन की संभावनाएं नजर आती है तुरंत कार्रवाई के लिए पुलिस विभाग और खनन विभाग की टीम पहुंच जाती है व आवश्यक कार्रवाई करती है। उपायुक्त डॉक्टर विरेंदर कुमार दहिया ने बताया कि पुलिस विभाग की टीम को सूचना मिली की पेप्सी पुल के पास अवैध रूप से मिट्टी का ट्रैक्टर ट्राली भरकर लाया जा रहा है। टीम ने मौके पर ट्रैक्टर को अपने कब्जे में लिया व विभाग की टीम द्वारा इसे कार्यवाही करते हुए सीज कर दिया गया।
    उपायुक्त ने कहा की अवैध रूप से खनन का कार्य करने वाले अवैध माफिया के खिलाफ प्रशासन अभियान चलाए हुए हैं। विभाग की टीमों को और सख्ती बरतनी चाहिए। जांच के और प्रयास करने चाहिए तभी जाकर जिले में अवैध खनन का कार्य करने वालों पर शिकंजा कसा जाएगा।
जिला खनन अधिकारी निरंजन ने बताया कि जिले में अवैध खनन का कार्य करने वालों के खिलाफ जहां भी संभावना होती है टीम वहां पहुंचकर एक्शन लेती है। उन्होंने बताया कि पुलिस विभाग की व खनन विभाग की टीम संयुक्त रूप से अवैध खनन का कार्य करने वालों पर शिकंजा कस रही है।

Comments