Thursday, June 4, 2026
Newspaper and Magzine


पानीपत पुलिस की परिवहन शाखा में गाड़ियों के कंडम स्पेयर पार्ट की नीलामी 28 सितंबर को जिला पुलिस लाइन के एमटी सेक्शन में होगी

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at September 25, 2023 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT: 25 सितंबर 2023,  एएसपी मयंक मिश्रा ने जानकारी देते हुए बताया कि पानीपत पुलिस की परिवहन शाखा में रखे गाड़ियों के कंडम स्पेयर पार्ट प्लास्टिक, एल्यूमिनियम, लोहा, टायर, ट्यूब इत्यादी सामान की खुली नीलामी का आयोजन 28 सितम्बर वीरवार को सुबह 10 बजे जिला पुलिस लाइन में स्थित एमटी सेक्शन में किया जाएगा। कोई भी सज्जन इस प्रकार के सामान को खरीदने का इच्छुक हो वह जिला पानीपत पुलिस लाईन में स्थित एमटी सेक्शन में समय पर पहुंच कर 10 हजार रुपए सिक्योरिटी के रूप में जमा करवाकर नीलामी में भाग लेकर पुराने सामान को खरीद सकता है।
इंचार्ज एमटीओ एएसआई प्रविंद्र के मोबाइल नंबर 74196-00131 पर संपर्क कर भी जानकारी ले सकते है

Comments