शराब ठेके पर लूट करने का पाचवां आरोपी गिरफ्तार.
BOL PANIPAT : 06 जुलाई 2025, खुखराना गांव में शराब ठेके पर मारपीट कर लूट करने के पाचवें आरोपियों को शनिवार शाम को सीआईए थ्री पुलिस ने गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान नारा गांव निवासी विशाल के रूप में हुई है।
सीआईए थ्री प्रभारी इंस्पेक्टर विजय ने बताया कि पूछताछ में आरोपी ने मामले में पहले पकड़े जा चुके अपने चार साथी आरोपियों के साथ मिलकर लूट की उक्त वारदात को अंजाम देने बारे स्वीकारा। पूछताछ के बाद पुलिस ने रविवार को आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से उसे न्यायिक हिरासत जेल भेज दिया।
प्रभारी इंस्पेक्टर विजय ने बताया कि सीआईए थ्री पुलिस टीम ने लूट की उक्त वारदात का बीते दिनों पर्दाफास कर चार आरोपियों नारा गांव निवासी साहिल, सुमित, साहिल व वैसरी गांव निवासी अमन को गिरफ्तार किया था। पूछताछ में चारों आरोपियों ने शराब पार्टी करने के लिए अपने साथी आरोपी नारा गांव निवासी विशाल के साथ मिलकर लूट की उक्त वारदात को अंजाम देने बारे स्वीकारा था। चारों आरोपियों से पूछताछ में बताया था उन्होंने शराब ठेके से लूटी 2470 रूपए की नगदी में से कुछ पैसे खर्च कर दिए। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से बची 1500 रूपए की नगदी व वारदात में प्रयुक्त दो बाइक बरामद कर चारों आरोपियों को माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से उन्हें न्यायिक हिरासत जेल भेजने के बाद वारदात में शामिल फरार आरोपी विशाल की धरपकड़ के प्रयास शुरू कर दिए थे।
यह है मामला
थाना पुराना औद्योगिक में नारा गांव निवासी रामजस खर्ब पुत्र रामनरेश ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि वह पानीपत में जोन नंबर 44 के शराब ठेकों पर बतौर इंचार्ज काम करता है। इसमे खुखराना गांव का शराब ठेका भी आता है। 26 जून को शाम करीब 7:30 बजे 5/6 लड़के खुखराना शराब ठेके पर आए और जबरदस्ती अंदर घूसकर सेल्समैन राहुल के साथ मारपीट कर दो बोतल अंग्रेजी शराब व गल्ले से 2470 रूपए लूटकर फरार हो गए। आरोपी जाते हुए सेल्समैन व ठेकेदार को जांन से मारने की धमकर देकर गए। थाना पुराना औद्योगिक में रामजस की शिकायत पर अभियोग दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी थी।

Comments