खेत में बने कमरे से इन्वर्टर व बैटरी चोरी करने वाले दो आरोपी काबू. 3 हजार रूपए व चोरीशुदा इंनर्वटर बरामद.
BOL PANIPAT : 5 अप्रैल 2022, खेत में बने कमरे से इन्वर्टर व बैटरी चोरी करने वाले दो आरोपी काबू, 3हजार रूपए व चोरीशुदा इंनर्वटर बरामद. सीआईए-थ्री प्रभारी इंस्पेक्टर अंकित ने जानकारी देते हुए बताया उनकी टीम ने चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले दो आरोपियो को काबू कर कब्जे से 3 हजार रूपए व चोरीशुदा एक इन्वर्टर बरामद करने में कामयाबी हासिल की है। पकड़े गए आरोपियो की पहचान जगपाल व ओम प्रकाश पुत्र हुकमी निवासी कालखा पानीपत के रूप में हुई। पकड़े गए दोनो आरोपी सगे भाई है, दोनो का पहले भी अपराधिक रिकार्ड होना पाया गया है। दोनो आरोपियो के खिलाफ चोरी की वारदात के संबध में करनाल में भी दो मुकदमे दर्ज होने पाए गए है।
इंस्पेक्टर अंकित ने बताया सोमवार की देर साय सीआईए-थ्री पुलिस की एक टीम गश्त के दौरान जीटी रोड पर मौजूद थी। इसी दौरान टीम को गुप्त सूचना मिली की संद्विगध किस्म के दो युवक जाटल रोड पर देशवाल चौक के पास किसी अपराधिक वारदात को अंजाम देने की फिराक में घूम रहे है। पुलिस टीम ने तुरंत मौके पर दंबिस दे आरोपित दोनो युवको को काबू गहनता से पुछताछ की तो आरोपियो ने 11 मार्च को दिन के समय पट्टीकल्याणा से डिकाडला रोड पर खेत में बने एक कमरे से इन्वर्टर व बैटरी चोरी करने की वारदात को अंजाम देने बारे स्वीकारा।
चोरी की उक्त वारदात बारे थाना समालखा में सुनील पुत्र पालेराम निवासी पट्टीकल्याणा की शिकायत पर मुकदमा दर्ज है। सुनील ने 11 मार्च को थाना समालखा पुलिस को दी शिकायत में बताया था की उसने पट्टीकल्याणा से डिकाडला रोड पर स्थित अपने खेत में बने कमरे में इन्वर्टर व बैटरी रखी हुई थी। अज्ञात चोर दिन के समय कमरे से इन्वर्टर व बैटरी को चोरी कर ले गए। समालखा थाना पुलिस ने सुनील की शिकायत पर अज्ञात आरोपियो के खिलाफ चोरी की विभिन्न धाराओ के तहत मुकदमा दर्ज कर आरोपियो की पहचान व धरपकड़ के प्रयास शुरू कर दिए थे।
इंस्पेक्टर अंकित ने बताया चोरीशुदा उक्त इन्वर्टर गिरफ्तार आरोपी जगपाल व ओम प्रकाश के कब्जे से बरामद कर पुलिस टीम ने गहनता से पुछताछ की तो आरोपियो ने बताया दोनो ने चोरीशुदा बैटरी की राह चलते कबाड़ी को 5 हजार रूपए में बेचकर उसमे से कुछ रूपए खाने पीने में खर्च कर दिए। बचे 2500 रूपए व चोरीशुदा इन्वर्टर बरामद कर पुलिस टीम ने दोनो आरोपियो को आज माननीय न्यायालय में पेश किया वहा से दोनो आरोपियों को न्यायिक हिरासत जेल भेजा गया।

Comments