Tuesday, June 2, 2026
Newspaper and Magzine


सभी लोगों को मेरा माटी मेरा देश कार्यक्रम के साथ जुडऩे की अपील की.

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE , at September 26, 2023 Tags: , , , ,

BOL PANIPAT , 26 सितम्बर। नेहरू युवा केंद्र पानीपत द्वारा मेरी माटी,मेरा देश मिट्टी को नमन,वीरों को वंदन कार्यक्रम का आयोजन 1 सितंबर से 30 सितम्बर 2023 तक पानीपत जिले के सभी खंडों में करवाया जा रहा है। इसी कड़ी उक्त कार्यक्रम का आयोजन आज पानीपत शहरी वार्ड 18, 19 में करवाया गया ।
नेहरू युवा केंद्र पानीपत की जिला युवा अधिकारी स्नेह लता एवं लेखा एवम कार्यक्रम सहायक कनिका द्वारा युवा प्रतिभागीयों को कार्यक्रम के संदर्भ में विस्तारपूर्वक चर्चा करते हुए इस महाअभियान से जुडऩे की अपील की । उक्त कार्यक्रमों के दौरान शहीदों को नमन करते अमृतकाल के पंच प्रण की शपथ दिलवाई। इसी कड़ी में सभी वार्ड में कलश यात्रा के माध्यम से घरों से चावल एकत्रित करी गई । शहरवासियों द्वारा इस अभियान में बढ़ चढ़ कर प्रतिभाग किया गया।
इस मौके पर जिला युवा अधिकारी द्वारा सभी लोगों को मेरा माटी मेरा देश कार्यक्रम के साथ जुडऩे के अपील करते हुए कहा की मेरा माटी मेरा देश कार्यक्रम के तहत एक पेड़ विश्वास का अपने घर के प्रांगण में लगाये व उसकी देखभाल करे । इस कार्यक्रम को सफल बनाने में युवा क्लबों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

Comments