एसडी पीजी कॉलेज पानीपत के बीकॉम का होनहार छात्र बना कुरुक्षेत्र विश्वविधालय कुरुक्षेत्र की मेरिट लिस्ट का टॉपर
–86 प्रतिशत अंक पाकर बनाया इतिहास
–सौरभ की शैक्षणिक और सांस्कृतिक उपलब्धियाँ करेगी दूसरे विद्यार्थियों को प्रेरित : डॉ अनुपम अरोड़ा
BOL PANIPAT , 28 सितम्बर. एसडी पीजी कॉलेज पानीपत के होनहार छात्र सौरभ ने कुरुक्षेत्र विश्वविधालय कुरुक्षेत्र की बीकॉम चतुर्थ सेमेस्टर की परीक्षा में मेरिट लिस्ट में टॉप कर अपने कॉलेज और प्रदेश का नाम रोशन किया. सौरभ ने 600 में से 521 अंक पाकर 86 प्रतिशत अंक पाए और एक नया कीर्तिमान स्थापित किया. विश्वविधालय द्वारा परीक्षा परिणाम घोषित करने के बाद यह जानकारी कॉलेज प्राचार्य डॉ अनुपम अरोड़ा ने दी और उन्होनें मेधावी छात्र सौरभ पर गर्व करते हुए उसकी मेहनत और लगन की भरपूर सराहना की. प्रबंधकारिणी के जनरल सेक्रेटरी तुलसी सिंगला और कोषाध्यक्ष विकुल बिंदल ने प्राचार्य डॉ अनुपम अरोड़ा और वाणिज्य विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ नवीन गोयल, प्रो पवन सिंगला, डॉ राकेश गर्ग, डॉ दीपा वर्मा, डॉ दीपिका अरोड़ा मदान, डॉ पवन कुमार, प्रो मनोज आदि के साथ मिलकर सौरभ के प्रयासों की जमकर तारीफ़ की और उसके भविष्य को उज्जवल बताया. हरि नगर सेक्टर 6 पानीपत निवासी सौरभ अपने माता-पिता का इकलौता पुत्र है और उसकी दो छोटी बहने है. उसके पिता दीनानाथ पेशे से एक अकाउंटेंट है और माता गृहणी है. सौरभ की उपलब्धि से सौरभ का परिवार और पूरा कॉलेज प्रफुल्लित है
तुलसी सिंगला जनरल सेक्रेटरी ने कहा कि सौरभ ने पढ़ाई को लेकर समाज को एक नई दिशा दिखाई है. इस छात्र की यह उपलब्धि दूसरे विद्यार्थियों को प्रेरणा देगी. एसडी कॉलेज प्रबंधकारिणी अपने हर विद्यार्थी के उज्जवल भविष्य के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है और यहाँ के विद्यार्थी नैतिक एवं व्यवहारिक शिक्षा पाकर समाज और मानवता की सेवा करे यही उनकी कामना है.
विकुल बिंदल कोषाध्यक्ष ने कहा कि वाणिज्य के क्षेत्र में आजकल अपार संभावनाए है. अर्थव्यवस्था और वाणिज्य के बिना कुछ भी संभव नहीं है. यह मानव जीवन का आधार है. वाणिज्य विषय में पारंगत व्यक्ति भविष्य में चार्टर्ड एकाउंटेंट, मार्केटिंग मैनेजर, इन्वेस्टमेंट बैंकर, ह्यूमन रिसोर्स मैनेजर, चार्टर्ड फाइनेंशियल एनालिस्ट, सर्टिफाइड पब्लिक एकाउंटेंट, एक्टुअरी, कॉस्ट अकाउंटेंट आदि का कार्य कर सकता है.
प्राचार्य डॉ अनुपम अरोड़ा ने कहा कि कॉलेज के बीकॉम के छात्र बहुत ही होनहार है और उनसे अच्छे प्रदर्शन की सैदव उम्मीद रहती है. सौरभ ने बीकॉम चतुर्थ सेमेस्टर की परीक्षा में अपनी मेहनत और लगन के बल पर विश्वविधालय में पहला स्थान पाया स्थान पाया है और यह एक बहुत बड़ी उपलब्धि है. सौरभ यदि एनएसएस और सांस्कृतिक गतिविधियों में अव्वल है तो शैक्षणिक गतिविधियों में भी इस छात्र का कोई सानी नहीं है. यूनिवर्सिटी की मेरिट लिस्ट में पहला स्थान पाना कोई साधारण उपलब्धि नहीं है. यह एक विलक्षण अपलब्धि है जिससे कॉलेज में उत्सव का माहौल है. उन्होनें वाणिज्य विभाग के सभी प्राध्यापकों और एसडी कॉलेज प्रबंधकारिणी की तारीफ़. उन्होनें कहा कि वाणिज्य हमेशा एक प्रासंगिक एवं संभावनाओं से भरपूर विषय रहा है. वाणिज्य विषय में निपुणता प्राप्त करने वाले विद्यार्थी के लिए कैरियर में बहुत सारे विकल्प मौजूद है. स्कूलों, कॉलेजों, बैंकों, स्टॉक मार्किट, निजी एवं सरकारी कंपनियो में वाणिज्य के विशेषज्ञों के लिए प्रचुर संभावनाए मौजूद है.
डॉ राकेश गर्ग ने सौरभ को एक अनुशासित और गुणों से भरपूर छात्र बताया. ऊसके मन में बड़ो के लिए आदर-सम्मान और भाषा में शालीनता है. ऐसे छात्र को आगे बढ़ने से कोई भी नहीं रोक सकता है.
सौरभ ने अपनी उपलब्धि का श्रेय कॉलेज प्रशासन, प्राध्यापकों और अपने माता-पिता को दिया. उन्होनें विशेष तौर पर अपने मार्गदर्शक एवं गुरु डॉ राकेश गर्ग के प्रति अपना आभार व्यक्त किया. उन्होनें कहा कि म्हणत, अनुशासन और लगन के गुण उनमें डॉ राकेश गर्ग ने पैदा किये है. उनके गुरु ने हमेश उनका हौंसला बढ़ाया और कहा कि उसके भीतर अपार संभावनाएं है. सौरभ आगे चलकर सीए बनना चाहता है.
इस अवसर पर स्टाफ सदस्यों में डॉ मुकेश पुनिया, डॉ राकेश गर्ग, दीपक मित्तल उपस्थित रहे.

Comments