Monday, May 25, 2026
Newspaper and Magzine


जी.डी.गोयंका पब्लिक स्कूल के बच्चों ने चलाया स्वच्छता अभियान

By LALIT SHARMA , in EDUCATIONAL , at October 11, 2023 Tags: , , ,

BOL PANIPAT : स्थानीय जी.डी.गोयंका पब्लिक स्कूल में स्वच्छता अभियान कार्यक्रम मनाया गया । जिसमें तीसरी कक्षा से बारहवीं कक्षा के छात्र-छात्राओं में बढ़-चढ़कर भाग लिया।बच्चों ने विद्यालय परिसर, आस-पास के गांव जाटल,भादड़ के मंदिरों में साफ सफाई करके लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया । इस अभियान में बच्चों के साथ-साथ सभी अध्यापकों ने भी हिस्सा लिया  ।इस अवसर पर विद्यालय की प्रधानाचार्या ऋतु सिंह ने बच्चों को व्यक्तिगत स्वच्छता अपने घर, विद्यालय और देश को साफ सुथरा रखने के लिए शपथ दिलवाई । उन्होंने बच्चों को साफ सफाई के फायदे बताएं और उन्हें स्वच्छता के प्रति जागरूक किया । विद्यालय के चेयरमैन अतुल जैन ने भी बच्चों को साफ सुथरा रहने वह आसपास के वातावरण को स्वच्छ रखने के लिए प्रेरित किया ।

Comments