Sunday, May 24, 2026
Newspaper and Magzine


घर के बुजुर्ग परिवार की नींव होते हैं : ऋतु सिंह

By LALIT SHARMA , in EDUCATIONAL , at September 29, 2023 Tags: , , , ,

BOL PANIPAT : स्थानीय जी.डीगोयंका पब्लिक स्कूल में ग्रैंड पेरेंट्स डे का बड़े हर्षोल्लास से आयोजन किया गया । समारोह में प्री नर्सरी से दूसरी कक्षा के बच्चों के दादा-दादी नाना-नानी को आमंत्रित किया गया । कार्यक्रम का शुभारंभ सबसे वरिष्ठ अतिथि के द्वारा दीप प्रज्वलित करके किया गया । तत्पश्चात नन्हे मुन्नो ने अपने ग्रैंड पेरेंट्स के सम्मान में रंगारंग गीत व नृत्य की मनमोहक प्रस्तुतियां दी जिन्हें देखकर सभी भाव विभोर हो गए । बच्चों ने भगवान से उनके अच्छे स्वास्थ्य और लंबी आयु की कामना की । कार्यक्रम में दादा-दादी के लिए टैलेंट हंट, रैंप वॉक, और म्यूजिकल चेयर आदि मनोरंजक खेल गतिविधियां भी हुई, जिनमें सभी ने बड़े उत्साह से भाग लिया । रैंप वॉक में दंपति रमेश व कमलेश ने प्रथम स्थान और मधु भाटिया व जंग बहादुर ने दूसरा स्थान प्राप्त किया । डांस में राजेश व माया रानी प्रथम स्थान पर रहे और रोशनी ने दूसरा स्थान प्राप्त किया ।

 अंत में प्रधानाचार्या ऋतु सिंह ने कार्यक्रम में उपस्थित सभी अतिथि गण और वरिष्ठ जनों का आभार व्यक्त किया । उन्होंने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि घर के बुजुर्ग परिवार की नींव होते हैं बच्चों में उनके प्रति आदर सम्मान में सेवा की भावना अनिवार्य है । उनके दिए संस्कार और उनके अनुभव जीवन में महत्व रखते हैं । इस अवसर पर चेयरमैन अतुल जैन ने भी बच्चों को बुजुर्गों के प्रति संवेदनशील रहने के लिए प्रेरित किया ।

Comments