भीम सचदेवा की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई श्री राम दशहरा कमेटी बरसत रोड की बैठक.
BOL PANIPAT : श्री राम दशहरा कमेटी बरसत रोड, पानीपत की एक सामान्य बैठक आज पानीपत के नूरवाला स्थित हर्ष गार्डन, में प्रधान भीम सचदेवा की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। सर्व प्रथम कमेटी के सदस्यों के दिवंगत परिजनों की आत्मा के लिए दो मिनट का मौन रखकर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई और हनुमान चालीसा के पाठ के साथ बैठक की शुरुआत की गई। महासचिव सुभाष गुलाटी ने बताया कि गत वर्षों की भांति इस वर्ष भी दशहरा पर्व सैक्टर 13-17 के हुडा ग्राउंड में 24 अक्टूबर को धूमधाम से मनाया जाएगा। पुतले बनाने का कार्य आगरा के कारीगरों द्वारा सामुदायिक केंद्र, सैक्टर 13-17 पानीपत में चल रहा है। बैठक में टेंट लगाने, पीने के पानी की व्यवस्था, लाईट व साउंड तथा मुख्य अतिथियों को निमंत्रण देने बारे भिन्न-भिन्न कमेटियों का गठन किया गया। संरक्षक बलजीत सिंह टूर्ण ने बताया कि रावण दहन का समय सांय 5.41 बजे रहेगा। उपप्रधान सुभाष बठला ने बताया कि महावीर स्वरूप अपना पंजीकरण बजाज पेंट बरसत रोड चुंगी, आनन्द फर्नीचर नूरवाला व हर्ष गार्डन बरसत रोड, पानीपत में करवा सकते हैं । महावीर स्वरूपों के साथ 10 भक्तजन, झांकी के साथ 15 भक्तजन दशहरा स्थल के सुरक्षा घेरे में प्रवेश कर सकते हैं। 18 वर्ष आयु से कम के सेवक स्वरूप धारण न करें ।
प्रवक्ता भूशण मदान ने बताया कि गत वर्षों की भांति भीड़ को देखते हुए यह निर्णय लिया गया कि प्रशासन के साथ-साथ संस्था के स्वयं सेवी भी सुरक्षा के लिए चप्पे चप्पे पर तैनात रहेंगे । प्रबन्धक प्रीतम बतरा ने आश्वाशन दिया कि हनुमान मन्दिर बारात घर की ओर से तन मन धन से सहयोग किया जाएगा ।
मीडिया प्रभारी सुनील थम्मन ने बताया कि दशहरा पर्व को भव्य रूप से मनाने के लिए दषहरा ग्राउंड का आकार पहले से बड़ा किया जाएगा। सुरक्षा घेरा भी बड़ा बनाया जाएगा।
इस बैठक में मुख्य रूप से प्रधान भीम सचदेवा, महासचिव सुभाष गुलाटी, संरक्षक मनोहर लाल शर्मा , सुनील चोपड़ा, बलजीत टूर्ण, वरिष्ठ उपप्रधान जुगल आहूजा, उपप्रधान सुभाष बठला, दिनेश खुराना, कोषाध्यक्ष राधेश्याम नासा मीडिया प्रभारी सुनील थम्मन हरीश अरोड़ा, प्रवक्ता भूषण मदान, सह सचिवगुलशन शर्मा , यश माटा, प्रचार मन्त्री सोम नाथ मदान, चन्द्र आर्य, अमर मिगलानी, प्रबन्धक जयभगवान ग्रोवर, प्रीतम बतरा, लाजपत मल्होत्रा, सह प्रबन्धक अशोक कालड़ा, सतीश सुखीजा, सदस्य बिन्नी अरोड़ा, मदन लाल मजोका, यशपाल चौधरी, मुनीश मखीजा, महेन्द्र खतरी, हरीश खतरी, भीमसैन, ख़ुशी राम वधवा, बी.डी वधवा, भारत गुलाटी, कमल बजाज, हीरा मल्होत्रा, यश पाल कक्कड़, चमन गुलाटी, मनोज ढींगड़ा, ओम प्रकाश ममता, राम मेहर कौशिक , प्रदीप शर्मा , सुरेष कठपालिया, रजनीश गुप्ता, के.एल.वधवा, अतुल कंसल, लोकेश झांब , जगदीश चन्द्र, अशोक कपूर, विक्की खनीजा , मदन मदान, भीम सेन आर्य, विनोद कुकरेजा, आदि उपस्थित थे ।

Comments