Wednesday, January 21, 2026
Newspaper and Magzine


लगन बाबा से लगा बैठे जो होगा देखा जाएगा – जो होगा देखा जाएगा :- प्रेम गिरि महाराज

By LALIT SHARMA , in RELIGIOUS , at May 2, 2022 Tags: , , ,

BOL PANIPAT : मन्दिर शिव शक्ति सिद्ध श्री बाबा बालकनाथ जी खन्ना रोड, किशनपुरा, पानीपत में 52वाँ संकीर्तन, सत्संग समारोह परम पूज्या गुरू माँ प्रेम गिरि जी महाराज की पावन अध्यक्षता में बड़ी ही श्रद्धा भाव और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। मुख्य अतिथि श्री श्री 1008 श्री बलदेव गिरि महाराज फिरोजपुर वाले एवं विशिष्ट अतिथि सीनियर डिप्टी मेयर दुष्यंत भट्ट की धर्मपत्नी कुसुम भट्ट ने श्री गणपति पूजन, हवन यज्ञ एवं पावन पवित्र ज्योति प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। बाबा का संकीर्तन रस प्रवाह दिल्ली से जोगी के दीवानों ने ‘‘पौणाहारी तेरे दर का आलम ही निराला है’’, ‘‘ये बिगड़ी बनाता है, ये पार लगाता है’’, ‘‘लगन बाबा से लगा बैठे, जो होगा देखा जाएगा’’ गाकर सारी संगतों को झूमने पर विवश कर दिया। सारी संगतों ने बाबा जी के भजनों का भरपूर आनन्द लिया। परम पूज्य गुरू माँ ने आए हुए सभी संतों, महापुरूषों एवं मुख्य अतिथियों को पट्टिका पहनाकर व स्मृति चिन्ह देकर उनका अभिनंदन सत्कार किया। कार्यक्रम के विश्राम पर बाबा जी की आरती वंदन कर विशाल भण्डारे का आयोजन किया गया। जिसमें आए हुए सभी भक्तों ने बाबा का भण्डारा ग्रहण किया। इस सुअवसर पर अशोक छाबड़ा,  चन्द्रभान वर्मा, सागर सिद्धु , जयभगवान नान्दल, हरीश मल्होत्रा, हर्ष सचदेवा, बलबीर घनघस, कपिल वर्मा, सोनू नारंग, अश्विनी जिन्दल, भारत भूषण जैन, शिवम गाबा, सुरेन्द्र सूद, चिराग सहित काफी संख्या में भक्तजन उपस्थित थे।

Comments