Saturday, April 18, 2026
Newspaper and Magzine


बापौली खंड स्तरीय मेरी माटी मेरा देश अभियान अमृत कलश यात्रा का हुआ शुभारम्भ

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE , at October 4, 2023 Tags: , , , , , ,

BOL PANIPAT , 4 अक्तूबर। हर भारतीय में देशभक्ति का जज्बा पैदा करने के लिए चलाये जा रहे मेरी माटी मेरा देश अभियान के दूसरे चरण में नेहरू युवा केंद द्वारा पानीपत द्वारा जि़ले के बापौली क्षेत्र के में युवा वर्ग एवं महिलायों द्वारा जागरूकता रैली निकाली गई।
रैली में बड़ी तादात में युवतियों ने एवं खंड विकास कार्यालय के अधिकारी एवं कर्मचारियों ने भाग लिया और मेरी माटी मेरा देश, वंदे मातरम व भारत माता के जयघोष लगाए। अब इस अभियान के दूसरे चरण में कलश में मिट्टी एकत्रित की जा रही है। इसे पहले ग्राम स्तर पर और फिर जिला और राज्य स्तर पर एकत्र किया जाएगा। इसके बाद मिट्टी को दिल्ली भेजा जाएगा जहां देशभर की मिट्टी को मिलाकर अमृत वाटिका का निर्माण किया जाना है। अमृत वाटिका का निर्माण हमारे देश की सुरक्षा के लिए अपनी जान गंवाने वाले नायकों को याद करेगा और उन्हें श्रद्धांजलि देगा। कार्यक्रम में नेहरू युवा केंद्र पानीपत की जिला युवा अधिकारी स्नेह लता, खंड विकास अधिकारी शक्ति सिंह एवं केंद्र की लेखा एवं कार्यक्रम सहायक कनिका त्रिपाठी, पवन सहायक खंड विकास अधिकारी एवं गाँव के सरपंच आदि ने शिरकत की।
नेहरू युवा केंद्र पानीपत की जिला युवा अधिकारी स्नेह लता ने मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम के दूसरे चरण को बताते हुए कहा कि पानीपत में अभियान चलाया हुआ है जिसमे आज बापौली खंड से खंड स्तरीय जागरूकता रैली निकाल कर उसका शुभारम्भ किया जा रहा है । उन्होंने कहा कि इस अभियान के अमरवीर शहीदों को अपनी श्रद्घांजलि अर्पित करने, बच्चो में देश भक्ति की भावना पैदा करने के लिए देश की एकता और एक जुटता के लिए कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे है ।
नेहरू युवा केंद्र पानीपत की लेखा एवं कार्यक्रम सहायक कनिका त्रिपाठी ने  कहा कि हम सब को अपने देश की एकता बनाये रखने और देश की रक्षा के लिए आगे आना चाहिए। खंड विकास अधिकारी शक्ति सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा देश के अमरवीर शहीदों और सैनिको को सम्मान देने के लिए यह बहुत ही अच्छा अभियान शुरू किया है जिस की हर व्यक्ति के दिल देश भक्ति की भावना जागृत होगी उन्होंने ने  कहा कि देश की जनता में देश प्रेम और देश भक्ति की भावना को जाग्रत करने के लिए प्रधानमंत्री द्वारा मेरी माटी मेरा देश कार्येकर्म चलाया और आज उस के दूसरे चरण में कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे है।

Comments