Saturday, October 24, 2026
Newspaper and Magzine


छात्रों में ट्रैफिक नियमों की जागरूकता हेतु सेमिनार का किया गया आयोजन.

By LALIT SHARMA , in EDUCATIONAL , at October 5, 2023 Tags: , , ,

BOL PANIPAT :- 5 अक्टूबर 2023, आर्य कॉलेज मे लीगल लिटरेसी सेल, वुमन सेल एवं यूथ रेड क्रॉस इकाई द्वारा छात्रों में ट्रैफिक नियमों की जागरूकता हेतु सेमिनार का आयोजन करवाया गया। इसमें मुख्य वक्ता के तौर पर पानीपत ट्रैफिक पुलिस सब इन्स्पेक्टर कर्मवीर ने शिरकत की। कॉलेज प्राचार्य डॉ जगदीश गुप्ता ने उनका कॉलेज प्रांगण में पहुंचने पर स्वागत किया। सेमीनार के दौरान मुख्य वक्ता ने बताया कि विश्व में सबसे ज्यादा सड़क दुर्घटना भारत में होती है। जिसका कारण सुरक्षा नियमों का पालन ना करते हुए अंधाधुंध वाहन दौड़ाना है। बिना लाइसेंस, ओवर स्पीड, बिना हेलमेट, ट्रैफिक सिग्नल तोड़ना दंडनीय अपराध है और इन्ही के उल्लंघन से सड़क दुर्घटनाएं होती है। उन्होंने बताया कि हरियाणा पुलिस महानिदेशक शत्रुजीत कपूर के द्वारा एक ट्रैफिक नियमों की बुकलेट भी तैयार की गई है ताकि बच्चे ट्रैफिक नियमों के बारे में और ज्यादा जान सके। यह अभियान हरियाणा ट्रैफिक पुलिस द्वारा सभी स्कूल और कॉलेज के विद्यार्थियों को ट्रैफिक नियमों के बारे में जागरूक करने के लिए चलाया जा रहा है। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि इस से संबंधित परीक्षा भी कराई जाएगी जोकि हरियाणा के सभी स्कूल और कॉलेजों में 13 अक्टूबर को निश्चित की गई है।

प्राचार्य डॉ जगदीश गुप्ता ने विद्यार्थियों को सलाह दी कि दुर्घटना से बचने के लिए ट्रैफिक सिग्नल का पालन अवश्य करना चाहिए। इसके लिए उन्हें लाल बत्ती के बुझने पर ही अपने वाहन को आगे बढ़ाना चाहिए। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को अपनी जिम्मेदारी का अहसास करते हुए स्वयं अपने जीवन की सुरक्षा व सम्मान करना चाहिए। जरूरत पड़ने पर उन्हें बेहिचक पुलिस की मदद भी लेनी चाहिए। उन्होंने दुर्घटना से बचने के लिए विद्यार्थियों को दो पहिया वाहन चलाते समय हेलमेट पहनने और ट्रैफिक व सड़क सुरक्षा संबंधी नियमों का पालन करने की सलाह दी। कार्यक्रम के दौरान डॉ. अनुराधा गुप्ता, डॉ. मीनल, डॉ. विजय सिंह सहित अन्य स्टाफ सदस्य मौजूद रहे।

Comments