Thursday, April 30, 2026
Newspaper and Magzine


सीएमजीजीए अवंतिका थरेजा ने निपुण भारत अभियान कार्यक्रम के तहत वाधवाराम कॉलोनी के सरकारी स्कूल में अवलोकन किया।

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE , at October 12, 2023 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : 13 अक्टूबर। राजकीय प्राथमिक विद्यालय वाधवाराम कॉलोनी में वीरवार को सीएमजीजीए अवंतिका थरेजा ने निपुण भारत अभियान कार्यक्रम के तहत अवलोकन किया। जिसमें साथ में लैंग्वेज एंड लर्निंग फाउंडेशन से श्री हनुमान, किशन व संपर्क फाउंडेशन से सलीम, श्रीवास्तव साथ रहे।

इस विद्यालय में एफ एल एन प्रक्रिया के आधार पर शिक्षण कार्य करवाया जा रहा है जिसमें कम कीमत से बनने वाले टीएलएम का बहुत अच्छे से प्रयोग किया जा रहा है। शिक्षा के स्तर को लेकर स्कूल के सभी बच्चे उत्साहित थे। इस प्रक्रिया के तहत विशेष रूप से कक्षा एक से कक्षा 3 की कक्षाओं का निरीक्षण किया गया जिसमें पाया गया की सभी अध्यापक अध्यापिकाएं टीएलएम का प्रयोग करते हुए बहुत अच्छे से बच्चों को पढ़ा रहे थे। इसके लिए अवंतिका थरेजा ने विद्यालय के साथ-साथ अध्यापकों की भी प्रशंसा की। विद्यालय के मुख्य शिक्षक विनोद कुमार ने इस अवलोकन में पूरी टीम का सहयोग किया और विद्यालय भवन की निर्माण की विस्तार से चर्चा की। उन्होंने भरोसा दिलवाया कि जल्द से जल्द विद्यालय में नए कमरों का निर्माण करवाया जाएगा। इसके साथ-साथ उन्होंने आंगनवाड़ी का भी निरीक्षण किया। विशेष रूप से उन्होंने सोनू देवी, सुभाष ग्रोवर, हेमलता यादव, सुमन और सविता की बहुत प्रशंसा की।

Comments