Tuesday, April 28, 2026
Newspaper and Magzine


अनाज मंडियों से धान के उठान कार्य में लाएं तेजी. न लगने दें जाम : डीसी

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE , at October 16, 2023 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT, 16 अक्तूबर। उपायुक्त डॉ. वीरेंद्र कुमार दहिया ने सोमवार को बाबरपुर और पानीपत अनाज मंडियों का दौरा कर खरीद कार्यों की स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि सभी खरीद एजेंसी धान खरीद कार्य को सुचारू रूप से जारी रखें तथा अनाज मंडियों से धान के उठान कार्य में तेजी लाएं, जाम न लगने दें ताकि किसानों को अपनी फसल बेचने में किसी प्रकार की दिक्कत का सामना न करना पड़े।
       उन्होंने ने सभी एसडीएम को निर्देश दिए कि वह धान खरीद के कार्य पर कड़ी नजर रखें और नियमित रूप से अनाज मंडियों का दौरा करते रहें।  उन्होंने खरीद एजेंसियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि मंडियों में प्रतिदिन धान की आवक की खरीद सुनिश्चित की जाएं। इसके अलावा धान के उठान कार्य में लापरवाही न बरतें। ट्रांसर्पोटरों से धान का उठान समय पर करवाया जाए। अगर कोई लापरवाही बरतता है तो उसके खिलाफ कार्यवाही अमल में लाई जाए। इस मौके पर एसडीएम मनदीप कुमार, डीएफएससी आदित्य कौशिक इत्यादि भी उपस्थित थे।

Comments