Thursday, July 23, 2026
Newspaper and Magzine


पिस्तौल से जानलेवा हमला करने वाला आरोपी गिरफ्तार.

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at October 30, 2023 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : 30 अक्तूबर 2023 , थाना इसराना पुलिस ने गांव मांडी में पिस्तौल से जानलेवा हमला करने के आरोपी राहुल निवासी मांडी को रविवार को गांव में पुगथला रोड़ से गिरफ्तार किया।

थाना इसराना प्रभारी इंस्पेक्टर बलराज ने बताया कि गांव मांडी निवासी महिला प्रवीन पत्नी रणधीर ने थाना इसराना में शिकायत देकर बताया था कि उसके जेठ महेंद्र के लड़के राहुल ने इंस्टाग्राम आईडी पर देसी पिस्तौल के साथ फोटो लगा रखी थी। बेटे मनीष ने राहुल के बड़े भाई सुमित को फोटो बारे बताया था। सुमित ने भाई राहुल से फोटो हटाने बारे कहा तो उसने सुमित से पूछ लिया की उसको किसने बताया है। सुमित ने मनीष का नाम ले दिया। इस बात से राहुल मनीष से रंजिश रखने लगा। 28 अक्तूबर की बाद दोपहर करीब 3:15 बजे राहुल देसी पिस्तौल से हवाई फायर करते हुए गली में घर के बाहर आया और तेज आवाज में गाली गलौच कर मजा चखाने की धमकी देने लगा। वह बेटे मनीष के साथ कमरे की छत से गली में देखने लगी तो राहुल ने जान से मारने की नियत से उनकी तरफ पिस्तौल से फायर किया। गोली उनके पास से होकर निकली वह बाल बाल बच गए। बाद में राहुल जान से मारने की धमकी देकर पिस्तौल लहराते हुए मौके से फरार हो गया। शिकायत पर थाना इसराना में जानलेवा हमला की विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने आरोपी की धरपकड़ के प्रयास शुरू कर दिए थे।

इंस्पेक्टर बलराज ने बताया कि प्रारंम्भिक पूछताछ में गिरफ्तार आरोपी राहुल ने जानलेवा हमला करने की उक्त वारदात को अंजाम देने बारे स्वीकारा। गहनता से पूछताछ करने व वारदात में प्रयुक्त अवैध देसी पिस्तौल बरामद करने के लिए पुलिस ने सोमवार को आरोपी राहुल को माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से उसे 2 दिन के पुलिस रिमांड पर हासिल किया।

Comments