मीडिया सेंटर में दीपावली मिलन समारोह का आयोजन.
BOL PANIPAT , 7 नवम्बर। उपायुक्त डॉ. वीरेन्द्र कुमार दहिया एवं पुलिस अधीक्षक अजीत सिंह शेखावत ने मंगलवार को मीडिया सेंटर में आयोजित दीपावली मिलन समारोह में शिरकत की और दीप प्रज्जवलित कर आमजन के लिए मंगल कामना की।
डीसी वीरेन्द्र कुमार दहिया ने मीडिया सेंटर में आयोजित कार्यक्रम में दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि मीडिया ने सदैव धैर्य व सुझबुझ का परिचय दिया है। पत्रकार समाज का चौथा स्तम्भ है। इस तरह के कार्यक्रम से एकता की भावना को बल मिलता है। उन्होंने कहा कि विगत सात महिने के सेवाकाल में उन्हें मीडिया से सहयोग प्राप्त हुआ है जिससे उनका हौंसला बढ़ा है। उन्होंने कहा कि कई बार विभिन्न प्रकार की घटनाओं की जानकारी भी मीडिया से प्राप्त होती है।

पुलिस अधीक्षक अजीत सिंह शेखावत ने कहा कि हमें दीपावली का पर्व हर्षोउल्लास के साथ मनाना चाहिए और सूचना तंत्र को मजबूत करते हुए उसे पुख्ता और विश्वसनीय भी बनाना चाहिए। खबरों की पुष्टिï के लिए प्रशासनिक वर्जन जरूर लेना चाहिए। इस मौके पर पत्रकारों ने उपायुक्त व पुलिस अधीक्षक का पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया। मीडिया सेंटर में उपायुक्त डॉ. वीरेन्द्र कुमार दहिया एवं पुलिस अधीक्षक अजीत सिंह शेखावत ने दीपावली के उपलक्ष्य में मीडिया सेंटर में दीये भी जलाए और उनके साथ पत्रकारों ने भी दीये जलाए। इस मौके पर जिला के विभिन्न पत्रकार एवं छायाकार उपस्थित रहे।

Comments