Thursday, April 30, 2026
Newspaper and Magzine


विद्यार्थियों द्वारा लाई गई सामग्री को दीपावली के उपलक्ष्य में झुग्गी झोंपड़ी क्षेत्र में वितरित किया। 

By LALIT SHARMA , in EDUCATIONAL , at November 9, 2023 Tags: , , , ,

BOL PANIPAT : स्थानीय आई.बी.एल.पब्लिक स्कूल  के विद्यार्थियों द्वारा  लाई गई सामग्री को दीपावली के उपलक्ष्य में झुग्गी झोंपड़ी क्षेत्र में विद्यालय में बच्चों के अवकाश के कारण, अध्यापकों द्वारा वहां के लोगों को आटा, दालें, चावल, चीनी, साबुन, बिस्किट आदि सामान का वितरण किया गया।

प्रधानाचार्या जय श्री गर्ग तथा अध्यापक गण द्वारा बच्चों में इस तरह की भावना को जागृत किया गया ताकि  झुग्गी झोंपड़ी में रहने वाले बच्चे  दीपावली का त्योहार मना सके और  वहां पर रहने वाले बच्चे भी इस त्योहार का आनंद ले सकें। उन्होंने बच्चों के अंदर  जरूरतमंदो के प्रति  सेवा, दया की भावना तथा भाईचारे की भावना को प्रोत्साहित किया । 

Comments