Friday, April 17, 2026
Newspaper and Magzine


आपकी बोलचाल ही आपका व्यवहार बताएगी : राजीव परुथी

By LALIT SHARMA , in EDUCATIONAL , at July 16, 2024 Tags: , , , ,

BOL PANIPAT : पीसीसी एकेडमी के निदेशक  राजीव परुथी ने  इंस्टिट्यूट ऑफ़ चार्टर्ड अकाउंटेंट ऑफ़ इंडिया की पानीपत इकाई में सम्मान समारोह में बतौर मुख्य अतिथि एवं मुख्य प्रवक्ता  के रूप में शिरकत की इस मौके पर राजीव परुथी ने इंस्टिट्यूट के अध्यक्ष  जगदीश धमीजा का तहे दिल से धन्यवाद किया मौके पर 131 स्टूडेंट जिन्होंने CA  की परीक्षा पास की है उनको राजीव परुथी ने संबोधित किया एवं बधाई दी मौके पर सभी इंस्टिट्यूट के पदाधिकारी एवं अध्यक्ष जगदीश धमीजा ने राजीव परुथी को बुके देकर सम्मानित किया राजीव ने पहुंचे हुए सभी लोगों को संबोधित करते हुए कहा का की परीक्षा पास की है अच्छी बात है परंतु अब आपको बाहरी दुनिया में जाकर लोगों से बोलचाल करनी होगी आपकी बोलचाल ही आपका व्यवहार बताएगी एवं राजीव परुथी ने सभी चार्टर्ड अकाउंटेंट को संबोधित करते हुए कहा कि आपको अपनी पर्सनालिटी की तरफ भी ध्यान देना चाहिए क्योंकि आपकी पर्सनालिटी आपका बोलचाल आपका व्यवहार  तय करेगा आप कितने बड़े बिजनेसमैन के चार्टर्ड अकाउंटेंट बनते हैं कितनी बड़ी कंपनी आपको अपने यहां नौकरी देगी यह आपके ज्ञान के साथ-साथ आपका बोलचाल का तरीका  बताएगा

राजीव के अनुसार नवयुक्त चार्टर्ड अकाउंटेंट को अपने अंदर मैं  की भावना नहीं लानी बड़ों से अभी भी बहुत कुछ सीखना है सीखने की लगन और भावना ही आपको आगे तक लेकर जाएगी अंग्रेजी भाषा का ज्ञान भी बहुत जरूरी है राजीव ने कहा बंद कमरे में पढ़कर परीक्षा देकर डिग्री तो हासिल की जा सकती है परंतु टैलेंट को हासिल करने के लिए कमरे से बाहर आपको निकलना पड़ेगा बड़ों का आदर सम्मान करना पड़ेगा बिजनेसमैन बनने के लिए समाज के अंदर हो रहे उतार-चढ़ाव को समझना पड़ेगा अच्छे चार्टर्ड अकाउंटेंट बनने के लिए देश में राजनीति किस मुद्दे पर काम कर रही है अर्थव्यवस्था देश की कैसी है इस पर भी ध्यान देना पड़ेगा कीमतें बढ़ती और घटती है इन पर पूरी नजर रखनी पड़ेगी राजीव के अनुसार अच्छा चार्टर एकाउंटेंट वही है जो सभी चीजों में अपडेट रहे अपडेट रहना जरूरी इस मौके पर अध्यक्ष जगदीश धमीजा जी ने राजीव परुथी का तहे दिल से शुक्रिया किया एवं भविष्य में भी जुड़े रहने को कहा इस मौके पर का CA भूपेंद्र दीक्षित CA आयुषी खन्ना CA रविंद्र सिंह आदि मौजूद रहे

Comments