Saturday, April 18, 2026
Newspaper and Magzine


23 नवम्बर को होगा रोजगार मेले का आयोजन

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE , at November 22, 2023 Tags: , , , ,

BOL PANIPAT , 22 नवम्बर। जिला रोजगार अधिकारी रितु चहल ने जानकारी देते हुए बताया कि रोजगार विभाग द्वारा वीरवार 23 नवम्बर को रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है। मेले में लगभग 5 से 7 कम्पनियां हिस्सा लेंगी जिनमें पुखराज हेल्थ केयर, श्री श्याम बायो फर्टीलिजेर्स, ब्लू स्टार, एलआईसी, फिल्ड किंग, ग्रो इंडिगो आदि प्रमुख है। उन्होंने बताया कि इन कम्पनीयों से प्राप्त रिक्तयों के विरूद्घ साक्षात्कार हेतु इच्छुक युवाओं को पंजीकरण करवाना अनिवार्य है।
उन्होंने बताया कि जिला रोजगार कार्यालय पानीपत, कमरा नम्बर- 420, चतुर्थ तल, लघु सचिवालय में यह भर्ती शिविर आयोजित किया जा रहा है। इस भर्ती शिविर का समय प्रात:10 बजे से सांय 2 बजे तक रहेगा।
उन्होंने बताया कि इच्छुक युवा अपनी शैक्षणिक योग्यता, न्यूनतम दंसवी, 12वीं, आईटीआई (फिटर), स्नातक पास और जिनकी उम्र 18 से 35 साल हो अपने सम्बंधित दस्तावेजों पासपोर्ट साईज फोटो ओर रोजगार पंजीकरण संख्या सहित उक्त स्थल पर समय अनुसार पंहुचकर इस भर्ती शिविर का लाभ उठा सकते हैं।

Comments