उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ने ली राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की बैठक ।
निर्वाचक नामावली 20 अगस्त को जाएगी पब्लिशिंग के लिए।
उपायुक्त चुनाव को लेकर हर बुधवार को लेंगे राजनीतिक दलों की बैठक।
उपायुक्त ने राजनीतिक दलों को बैठक में उपस्थित रहने के दिए निर्देश।
BOL PANIPAT , 24 जुलाई। उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ.वीरेन्द्र कुमार दहिया ने बुधवार को जिला सचिवालय में विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उपायुक्त ने बताया कि राजनीतिक पार्टियां भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जारी आदेशों की पालना के तहत मतदाता सूची का निरीक्षण कराएं तथा मतदान केन्द्रवार मृत व्यक्ति जिनकी वोट मतदाता सूची से हटाई जानी है व त्रुटि की शुद्धि कराई जानी है के बारे में जिला निर्वाचन कार्यालय को सूचित करें। उपायुक्त ने राजनीतिक दलों को निर्देश दिए कि वे हर बुधवार को होने वाली चुनाव संबंधी बैठक में जो भी चुनाव संबंधी आपत्तियां है उनको रखें ताकि समय पर कार्यवाही की जा सकें।
उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि सभी विधानसभा क्षेत्रों के बूथों को अंतिम रूप दिया गया है। अब बूथो में किसी प्रकार बदलाव नहीं किया जाएगा। जो बूथ फाइनल किये गए है उनकी संख्या 47 है। जिनमें 30 बूथ ग्रामीण क्षेत्र में व 17 बूथ शहरी क्षेत्र में आते है। दो तीन बूथों की लोकेशन बदली गई है।
उपायुक्त ने कहा कि राजनीतिक पार्टियों के लोग फार्म 6 भरकर नई वोट बनवा सकते है व फार्म 7 भरकर वोट को कटवाना चाहे तो कटवा सकते है व फार्म 8 भरकर पता बदलवा सकते है। उन्होंने कहा कि ड्राफ्ट पब्लिशिंग के लिए रिवीजन तैयार हो रहा है। 20 अगस्त को निर्वाचक नामावली पब्लिशिंग के लिए जाएगी। उपायुक्त ने नागरिकों से अपील की कि वे वोट बनवायें व चुनाव आयोग की वेबसाइट पर अपनी वोट की जानकारी भी ले सकते है।
उपायुक्त ने बताया कि सभी राजनीतिक दल वोट से वंचित व्यक्तियों को विशेष अभियान तिथियों की जानकारी दें व मतदान केन्द्रों पर 27 जुलाई, 28 जुलाई, 3 अगस्त व 4 अगस्त को सभी बूथ लेवल अधिकारी 9 बजे से सायं 5 बजे तक संबंधित मतदान केन्द्रों पर उपस्थित रहकर दावे तथा आपत्तियोंं के फार्म प्राप्त करें।
उपायुक्त ने सभी बीएलओ को घर घर जाकर मतदाताओं का डाटा बीएलओ एप पर वेरीफाई करने के आदेश दिए। उपायुक्त ने बताया कि अधिकारी बीएलओ की वेरिफिकेशन रिपोर्ट के आधार पर मतदाता सूचियों की त्रुटियों में सुधार करना सुनिश्चित करें। ग्रामीण क्षेत्रों में सभी पटवारी, चौकीदारों के माध्यम से प्रोग्राम का व्यापक प्रचार करवाएं तथा नगर निगम एवं नगर पालिका द्वारा प्रोग्राम के प्रचार हेतु मनादी करायें। शहरी क्षेत्र में पार्षदों की मीटिंग करके पार्षदों के माध्यम से व्यापक प्रचार कराएं।
उपायुक्त ने बताया कि पुनरीक्षण 2024 के अन्तर्गत प्राप्त दावे तथा आपत्तियों का समय पर निपटारा करके एरोनेट पर डाटा फीडिंग का कार्य निर्धारित समय सीमा में सम्पन्न करवाना सुनिश्चित करें। सभी ईआरओ व एईआरओ मतदान केन्द्रों पर जाकर सुपरवाईजरों तथा बीएलओ के कार्यो का औचक निरीक्षण करके पड़ताल करेंगे तथा निर्देशों की पालना सुनिश्चित करेंगे। इस मौके पर अतिरिक्त उपायुक्त डॉ.पंकज, एसडीएम मनदीप सिंह, एसडीएम ज्योति मित्तल इसराना, जिला निर्वाचन तहसीलदार सुदेश राणा के अलावा भाजपा के कृष्ण छोक्कर, देव मलिक,सुनील सोमी, कांग्रेस के कुलदीप, शेर सिंह , दीपक आदि मौजूद रहें।कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान से किया गया।

Comments