जिला कष्ट निवारण समिति सदस्य गरिमा को ध्यान में रखकर करें जनहित में कार्य: उपायुक्त डॉक्टर विरेंदर कुमार दहिया
-जिला कष्ट निवारण समिति के सदस्य सरकार की अहम कड़ी: दुष्यंत भट्ट
-उपायुक्त ने जिला कष्ट निवारण समिति के नवनियुक्त सदस्यों के साथ की बैठक
BOL PANIPAT , 1 जुलाई। जिला सचिवालय सभागार में मंगलवार को जिला कष्ट निवारण समिति के नवनियुक्त सदस्यों के साथ पहली बैठक करते हुए उपायुक्त डॉक्टर विरेंदर कुमार दहिया ने कहा कि सरकार ने उन्हें जो अहम जिम्मेदारी सौंपी है वो इसका निर्वहन ईमानदारी एवं निष्ठा से करेंगे। उन्होंने उम्मीद जताई कि जिला कष्ट निवारण समिति के नवनियुक्त सदस्य अपनी जिम्मेदारी को बखूबी निभाते हुए अपने पद प्रतिष्ठा का समाज के हित में उपयोग करेंगे।
उपायुक्त ने कहा कि जिला कष्ट निवारण समिति के सदस्य सरकार का हिस्सा हैं। उपायुक्त ने कहा कि जिला कष्ट निवारण समिति के किसी भी सदस्य को अगर लगता है कि कोई ऐसी सार्वजनिक समस्या है जिसका समाधान जरूरी है उसे जिला कष्ट निवारण समिति की आगामी बैठक में रखा जा सकता है, तो वो उस समस्या को प्रशासन के समक्ष रख सकते हैं। इस मौके पर कई जिला कष्ट निवारण समिति के सदस्यों ने अपनी समस्या रखी।
जिला कष्ट निवारण समिति के नवनियुक्त सदस्यों को भाजपा जिला अध्यक्ष दुष्यंत भट्ट ने भी संबोधित किया। उन्होंने कहा कि वे सरकार की अहम कड़ी हैं व उनका दायित्व जिले के नागरिकों की समस्याएं दूर करवाना है व उनका इस कार्य में सहयोग करना है। इस मौके पर दयानंद उरलाना, राजेंद्र शर्मा हलदाना, संजय अग्रवाल, कृष्ण छोककर, सुनील परढ़ाना, जसवीर टीटाना सुरेश गुंबर आदि मौजूद रहे।

Comments