Wednesday, June 3, 2026
Newspaper and Magzine


बिना नंबर प्लेट वाहन चालकों के खिलाफ पानीपत पुलिस ने चलाया विशेष चेकिंग अभियान.

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at December 7, 2023 Tags: , , , , ,

नवम्बर महीने में बिना हाई सिक्योर नंबर प्लेट व बिना नंबर प्लेट के 2861 वाहनों के किए चालान

BOL PANIPAT : 07 दिसम्बर 2023, पानीपत जिला पुलिस द्वारा पुलिस अधीक्षक अजीत सिंह शेखावत के मार्गदर्शन में आपराधिक वारदातों पर अंकुश लगाने के लिए नवम्बर माह में बिना पैटर्न व बिना नंबर प्लेट वाहनों के खिलाफ विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान जिला में विभिन्न चौक चौराहों पर नाकाबंदी कर पुलिस द्वारा वाहनों की गहनता से चेकिंग करते हुए बिना हाई सिक्योर नंबर प्लेट व बिना नंबर प्लेट के 2861 वाहनों के चालान किये गए। इसके अतिरिक्त अभियान के तहत यातायात के अन्य नियमों की उल्लंघना कर वाहन चलाते पाए जाने पर 9404 वाहन चालकों के चालान किए गए है।

पुलिस अधीक्षक अजीत सिंह शेखावत ने कहा कि कुछ वाहन चालक अपने वाहन पर जान बूझकर बिना पैटर्न की नंबर प्लेट लगाते है और कुछ तो नंबर प्लेट ही नही लगाते। इस प्रकार के वाहन चालक किसी प्रकार की घटना को अंजाम देकर कुछ दूरी पर जाकर आसानी से वाहन की नंबर प्लेट बदल देते हैं या लगा लेते है। ऐसे वाहनों पर कड़ी कार्रवाई के लिए पुलिस द्वारा विशेष अभियान की शुरुआत की गई है। अभियान के तहत बिना नंबर प्लेट, बिना पैटर्न की नंबर प्लेट लगे वाहनों पर कड़ी कार्रवाई की गई है। जिला पुलिस द्वारा यह अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा।

Comments