श्याम प्रेमियों के 21000 डाक पत्र (अर्जी) भेजे जायेंगे खाटू श्याम
BOL PANIPAT : 13 दिसम्बर, तीन बाणधारी मित्र मंडल के द्वारा पांचवा वार्षिक महोत्सव 1.1.2024 को बड़ी धूमधाम से सेक्टर 13-17 दशहरा ग्राउंड में मनाया जा रहा है जिसमें मुख्य कलाकार रहेंगे राज पारीक जी (कोलकाता), विशाल शैली (पटियाला) एवं आरती शर्मा जी (दिल्ली) से होंगे। आज दिनांक 13.12.2023 को मंडल के सभी कार्यकर्ताओं के द्वारा प्रोग्राम का पहला निमंत्रण चुलकाना नरेश को दिया गया। जिसमें मौके पर उपस्थित मुख्य समाजसेवी नितिन जैन, वृंदावन ट्रस्ट से राकेश बंसल, रोशन लाल, प्रवीण जी, निशांत चुघ, लेखराज, सुभाष कंसल जी एवं शाकुंभरी सेवा मंडल के प्रधान महेंद्र गोयल एवं तीन बाण धारी मंडल के सभी सदस्य उपस्थित रहे। मनोज जैन ने इस अवसर पर कहा कि यह प्रोग्राम बड़ी धूमधाम से नए साल के उपलक्ष में मनाया जा रहा है। जिसमें विशेष आकर्षण श्याम जगत में पहली बार नए साल के इस महोत्सव में एक ही जगह से 21000 अर्जियां पानीपत से खाटू धाम में समर्पित की जाएगी। इन अर्जियों में बाबा श्याम के सेवक अपने दिलों के भाव एवं मनोकमना बाबा श्याम को लिखेंगे।
शहर वासियों के लिए यह एक सुनहरा मौका है कि इस अर्जी के अंदर लिखकर अपने मन की बात बाबा से कर सकते हैं। आने वाले इस महोत्सव में अपनी अर्जी समर्पित करें और मंडल के द्वारा यह अर्जी खाटू धाम तक पहुंचाई जाएगी।
लिखने के लिए यह अर्जी निशुल्क अपने नजदीकी मिट्ठन स्वीट्स एवं आहूजा स्वीट्स पर उपलब्ध है वहां पर यह अर्जी निशुल्क दी जाएगी। इस अवसर पर मनोज जैन, मुख्य समाजसेवी नितिन जैन, राकेश बंसल, अमित जैन, निशव बंसल, राजेश गुप्ता, गौतम जैन, सौरभ मित्तल, मोनू, संदीप सिंगल, अंकित गोयल, राजेन्द्र गर्ग, राजेश गर्ग, अंकुश जैन, प्रदीप बंसल, प्रवीण मित्तल, राजेश नांदल, ललित जैन, अजीत मित्तल सहित आदि उपस्थित थे।

Comments