Tuesday, October 20, 2026
Newspaper and Magzine


157 वर्षों से रामलीला के मंचन से भारतीय संस्कृति को जीवंत रख रही श्री रामलीला कमेटी: डॉ. अर्चना गुप्ता

By LALIT SHARMA , in RELIGIOUS , at October 20, 2026 Tags: , , , , ,

विजयादशमी पर भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने कहा—ज्ञान के साथ अहंकार व्यक्ति के पतन का कारण बनता है

प्रभु श्रीराम के आदर्शों को जीवन में अपनाएं

BOL PANIPAT , 20 अक्टूबर। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता ने प्राचीन सिद्ध श्री देवी मंदिर, पानीपत में आयोजित श्री रामलीला कमेटी के 157वें रामलीला कार्यक्रम एवं विजयादशमी महोत्सव में शिरकत कर श्रद्धालुओं को दशहरे की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने 157 वर्षों से रामलीला मंचन की परंपरा को निरंतर आगे बढ़ाने के लिए कमेटी के अध्यक्ष एवं सभी सदस्यों को बधाई देते हुए उनके प्रयासों की सराहना की।

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता ने कहा कि श्री रामलीला कमेटी पूरे भारत की सबसे पुरानी कमेटियों में से एक है। दस दिनों तक होने वाला रामलीला का सुंदर मंचन भारतीय संस्कृति, धार्मिक परंपराओं और प्रभु श्रीराम के आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाने का सराहनीय माध्यम है। इतने लंबे समय से इस परंपरा को अविरल बनाए रखना गौरव की बात है।उन्होंने कहा कि विजयादशमी का पर्व हमें संदेश देता है कि बुराई पर अच्छाई, असत्य पर सत्य और अंधकार पर प्रकाश की हमेशा विजय होती है। रावण महान विद्वान और पंडित था, इसके बावजूद उसका अहंकार उसके पतन का कारण बना। इससे हमें सीख मिलती है कि ज्ञान और सामर्थ्य के साथ विनम्रता भी आवश्यक है। अहंकार व्यक्ति की उपलब्धियों को भी नष्ट कर सकता है।

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डॉ गुप्ता ने कहा कि प्रभु श्रीराम का जीवन सत्य, धर्म, मर्यादा और कर्तव्य के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। विजयादशमी के अवसर पर हमें अपने जीवन से अहंकार और बुराइयों को दूर कर सदाचार को अपनाने का संकल्प लेना चाहिए।डॉ. अर्चना गुप्ता ने मां भगवती और मां दुर्गा से सभी के जीवन में सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना की। उन्होंने क्षेत्रवासियों को विजयादशमी के साथ दीपावली, भैयादूज, करवा चौथ, अहोई अष्टमी और गोवर्धन पूजा सहित आगामी त्योहारों की भी हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उन्होंने इससे पूर्व दशहरा ग्राउंड, सेक्टर 24 बाईपास पर श्री कृष्णा क्लब द्वारा आयोजित विशाल दशहरा मेला और दशहरा कमेटी, सनौली रोड द्वारा आयोजित समारोह में भी शिरकत की।

Comments


Leave a Reply