Thursday, April 16, 2026
Newspaper and Magzine


विकसित भारत संकल्प यात्रा भारत को विकसित बनाने में जन भागीदारी की यात्रा है-डॉ अर्चना गुप्ता

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE , at December 16, 2023 Tags: , , , , , ,

-नवादा पार गांव में जि़ला भाजपा अध्यक्ष डॉ अर्चना गुप्ता ने सुना प्रधान मंत्री मोदी का वर्चुअल संबोधन
-मोदी का स्वप्न सबके प्रयास से देश का विकास हो-डॉ अर्चना गुप्ता
-विकसित भारत संकल्प यात्रा के माध्यम से सभी पात्र लोगों को उनके घर द्वार पर मोदी मनोहर की कल्याणकारी योजनाओ का लाभ देना  ही उद्देश्य- डा अर्चना गुप्ता

BOL PANIPAT, 16 दिसंबर। विकसित भारत संकल्प एवम जन संवाद यात्रा का उद्देश्य भारत को विकसित बनाने में आम जन भागेदारी सुनिश्चित करना है। ये शब्द जिला भाजपा अध्यक्ष डॉ अर्चना गुप्ता ने शनिवार को नवादा पार गांव में विकसित भारत संकल्प यात्रा में मुख्य वक्ता तौर पर बोलते हुए कहे।
डॉ अर्चना गुप्ता ने कहा की जब हर पात्र व्यक्ति को जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ मिलेगा तो उनका जीवन सुगम होगा। उज्जवला योजना, हर घर नल से जल, प्रधानमंत्री अन्न कल्याण योजना ,हर घर शौचालय  गरीब व्यक्ति के जीवन को सुगम बनाते है। महिलाओं का सेल्फ हेल्प ग्रुप बनाकर उनको अपने पैरों पर खड़ा  किया जा रहा है। मुद्रा योजना तथा प्रधानमंत्री स्व निधि योजना से गरीब व्यक्ति को स्वाभिलंबी बनना है। मोदी जी का स्वप्न है कि जन भागेदारी तथा सबके प्रयास से देश को विकसित करना। इसलिए ही मोदी जी अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति को भी विभिन्न योजनाओं के माध्यम से सबलता प्रदान कर रहे है। उन्होंने विशेष रूप से विश्व कर्मा कोशल रोजगार का जिक्र किया।

डॉ अर्चना गुप्ता ने आगे कहा की विकसित भारत संकल्प यात्रा का उद्देश्य ये भी है की पात्र लोगों को उनके घर द्वार पर जाकर मोदी मनोहर की जन कल्याणकारी योजनाओ का लाभ दिया जा सके। गांव में पहुंचने पर जिला अध्यक्ष डॉ अर्चना गुप्ता का गांव के सरपंच  ने शाल भेंट कर व पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया । ग्रामीण महिलाओं ने पुष्प माला पहनाकर स्वागत किया। डॉ अर्चना गुप्ता ने सरकारी विभागों द्वारा लगाए गए स्टालों का अवलोकन किया । लोगों की शिकायत सुन तुरंत निदान करवाए जो मौके पर निदान नहीं हो सकता था बाद समय सीमा के अंदर निदान के बारे अधिकारियों को कहा। डॉ अर्चना गुप्ता ने उज्जवला योजना के लाभार्थियों को गैस चूल्हे, पाइप, रेगुलेटर तथा सिलेण्डर वितरित किए । कृषि के उपयोग के लिए बनाए ड्रोन का प्रदर्शन भी देखा। डॉ अर्चना गुप्ता ने मौके पर ही प्रधानमंत्री मोदी जी का वर्चुअल उद्बोधन भी सुना। इससे पूर्व गांव पत्थर गढ़ में भाजपा नेता विनोद छोक्कर ने गांव में पहुंची विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत ग्रामीणों को शपथ दिलवाई और अपना उद्बोधन भी दिया। इस मौके पर उन्होंने उज्ज्वला योजना के तहत गैस कनेक्शन भी वितरित किए। उनके साथ भाजपा राज्य कार्यकारिणी के सदस्य संजय छोकर भी उपस्थित रहे। इस अवसर मुख्य रूप से एडीसी वीना हुड्डा, जीएम रोडवेज कुलदीप जांगड़ा, बीडीपीओ शक्ति सिंह, एसडीओ यूएचबीवीएन परमिंदर सिंह,कृष्ण आर्य ,जगबीर आर्य , रफाकत हसन , रविंद्र पांचाल तथा अन्य  अधिकारी मौजूद रहे।

Comments