हरियाणा राज्य बाल संरक्षण आयोग के सदस्यों ने किया ओपन शेैल्टर होम का निरीक्षण
साफ सफाई रखने की दिलाई शपथ
BOL PANIPAT , 21 सितंबर। हरियाणा राज्य बाल संरक्षण आयोग के सदस्य डॉ. मांगे राम व श्रीमती मीना शर्मा ने गुरूवार को ऊझा रोड़ स्थित सृष्टïी कल्याण समिति ओपन शेैल्टर होम का निरीक्षण किया व बच्चों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान आयोग के सदस्यों ने रिकार्ड की भी भी जांच की। बाल संरक्षण अधिकारी निधि गुप्ता ने बताया कि सैल्टर होम में वर्तमान समय में 25 बच्च्यिां रह रही है।
आयोग के सदस्य डॉ. मांगे राम व श्रीमती मीना शर्मा ने बच्चों के स्वास्थ्य के संबंध में जानकारी लेने के बाद स्वस्थ रहने के कुछ नुकते भी बच्चों को बताये। उन्होंने कहा कि बच्चों को पोष्टिक आहार का सेवन करना चाहिये। पोष्टिक आहार से तंदुरस्ती व ग्रोथ आती है।
आयोग के सदस्यों ने बच्चों को अपने जीवन में नियमित रूप से हल्का फूल्का योग व व्यायाम करने का भी सुझाव दिया। इस दौरान उन्होंने बच्चों को हैड वास, साबुन, टुथपेस्ट, टुथ बुरश, नीलकटर आदि वितरित किये। इस दौरान उनके साथ बाल कल्याण समिति अध्यक्ष पदध्मा रानी, बाल संरक्षण अधिकारी निधि गुप्ता मौजूद रही।

Comments