गीता महोत्सव के अंतिम दिन दीप दान किया गया .
BOL PANIPAT , 23 दिसम्बर। गीता महोत्सव के अंतिम दिन शनिवार सायं पाथरी गांव स्थित तिरखु तीर्थ, चुलकाना धाम, स्थानीय देवी मन्दिर में दीपदान किया गया। तिरखु तीर्थ पर सीटीएम राजेश सोनी ने ग्रामीणों के साथ मिलकर दीप दान किया और लोगों के मंगल की कामना की। इसके अलावा चुलकाना धाम स्थित बाबा श्याम मन्दिर में भी ग्रामीणों एवं मन्दिर में उपस्थित अन्य श्रद्धालुओं ने गीता महोत्सव के उपलक्ष्य में दीप दान किया। स्थानीय देवी मन्दिर में उपस्थित श्रद्धालुओं ने गीता महोत्सव 2023 के उपलक्ष्य में दीप दान कर खुद को धन्य समझा और पुण्य के भागी बने।
कोरोना काल में बिछुड़े लोगों की स्मृति में भी किया गया दीप दान
स्थानीय लालबत्ती चौक स्थित संविधान चौक पर भी दीप दान का आयोजन किया गया। जीओ गीता संस्था की अगुवाई में यह दीप दान कोरोना काल में असमय बिछुड़े लोगों की स्मृति में किया गया। जीओ गीता की तरफ से इस कार्यक्रम में समाजसेवी अनिल मदान ने अगुवाई की।

Comments