Tuesday, February 10, 2026
Newspaper and Magzine


प्रधानमंत्री किसान योजना के लाभार्थी 31 मार्च तक करवाएं ई-के.वाई.सी. : डी.सी.

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE , at March 11, 2022 Tags: , , , , , ,

BOL PANIPAT , 11 मार्च। डी.सी. सुशील सारवान ने बताया है कि सरकार के निर्देशों के अनुसार प्रधानमंत्री किसान योजना के तहत लाभी प्राप्त करने वाले किसानों को 31 मार्च तक वैरिफिकेशन करवाना जरूरी है। इसके बिना योजनाओं का लाभ मिलने में विलंभ हो सकता है। सीएसयी या विभाग की वेबसाइट एचटीटीपीएस://पीएमकेआईएसएएनडॉटजीओवीडॉटईन/के माध्मय से यह कार्य करवाया जा सकता है।

        डी.सी. ने बताया कि सरकार के निर्देशानुसार प्रधानमंत्री किसान योजना के तहत लाभ प्राप्त करने वाले सभी किसानों को ई-केवाईसी वैरिफिकेशन का कार्य करवाना है, जिसके लिए &1 मार्च अंतिम तिथि निर्धारित की गई है। इस कार्य के बिना किसानों को योजनाओं का लाभ मिलने में विलंभ हो सकता है।

डी.सी. ने प्रधानमंत्री किसान योजना का लाभ ले रहे किसानों से समय रहते ई-केवाईसी वैरिफिकेशन का कार्य पूरा करवाने की अपील की है। इसके लिए पीएम-किसान पोर्टल या संबंधित एप का प्रयोग नि:शुल्क रूप में किया जा सकता है। इसके अलावा सीएससी के माध्यम से भी वेरिफिकेशन का कार्य किया जा सकता है।

Comments