Friday, April 17, 2026
Newspaper and Magzine


बदलाव यात्रा हुई संपन्न पानीपत शहरी का जनता ने दिल खोल के स्वागत किया : चित्रा सरवारा

By LALIT SHARMA , in Politics , at December 24, 2023 Tags: , , , , , ,

हरियाणा आम आदमी पार्टी प्रदेश उपाध्यक्ष चित्रा सरवारा के नेतृत्व में निकल गई पानीपत शहरी बदलाव यात्रा।
-कालका से चलकर आम आदमी पार्टी बदलाव यात्रा पानीपत शहरी में संपन्न हुई

BOL PANIPAT :

    आम आदमी पार्टी राज्यसभा सांसद डॉक्टर संदीप पाठक के आदेश अनुसार 15 दिसंबर से 90 विधानसभा में हरियाणा बदलाव यात्रा की जा रही है। प्रदेश के चार वरिष्ठ नेता में बदलाव यात्रा का नेतृत्व कर रहे हैं। इसी क्रम में कालका से चली बदलाव यात्रा कल करनाल घरौंदा होते हुए पानीपत ग्रामीण के गांव गंजबढ़ पहुंची थी. रात्रि विश्राम पानीपत ग्रामीण रोड धर्मशाला में किया गया। यह यात्रा आम आदमी पार्टी प्रदेश उपाध्यक्ष चित्रा सरवारा के नेतृत्व में हो रही है। प्रदेश सह सचिव सुखबीर सिंह मलिक , जिला अध्यक्ष राकेश चुघ उनकी पूरी टीम ने यात्रा एवं चित्रा सरवारा का का स्वागत किया।

    पानीपत शहरी के 17 वार्ड के प्रतिनिधि भी उपस्थित थे उन्होंने फुल माला पहन कर चित्रा सरवारा का स्वागत किया। आम आदमी पार्टी पानीपत शहरी बदलाव पदयात्रा सनौली रोड जिला कार्यालय से शुरू हुई। यह पदयात्रा शिव चौक होते हुए संजय चौक तक पहुंची। वहां की जनता ने दिल खोलकर यात्रा का स्वागत किया। सड़क के दोनों तरफ घरों के ऊपर खड़ी औरतें एवं बच्चों ने फूल बरसा कर यात्रा का स्वागत किया। चित्रा सरवारा ने इस मौके पर कहा अरविंद केजरीवाल ने हरियाणा में बेरोजगारी दूर करने में एवं मूलभूत सुविधाएं देने के लिए इस हरियाणा सरकार के बदलाव के लिए उतारा है। उन्होंने कहा इस बदलाव यात्रा से जनता बहुत खुश नजर आ रही है और और लगता है आम आदमी पार्टी की 2024 में सरकार बनने जा रही है। जिलाध्यक्ष राकेश चुघ ने सभी कार्यकर्ताओं का अभिनंदन किया और बदलाव यात्रा कामयाब होने पर उनको बधाई दी। प्रदेश सह सचिव सुखबीर मलिक ने कहा हल्का पानीपत ग्रामीण बदलाव यात्रा बिना टीमवर्क के संभव नहीं थी मैं पानीपत शहरी एवं ग्रामीण की टीम को दिल से अभिनंदन करता हूं जिन्होंने इस यात्रा को सफल बनाने के लिए अपना एडी छोटी का जोर लगा दिया। उन्होंने कहा पानीपत ग्रामीण और पानीपत शहरी विधानसभा के सभी कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारी का बदलाव यात्रा कामयाब करने के लिए बधाई दी।

    Comments