आर्य केंद्रीय सभा के तत्वाधान मेंआर्य समाज बड़ा बाज़ार में श्रद्धा पूर्वक मनाया गया स्वामी श्रदानन्द का बलिदान दिवस !
-स्वामी श्रद्धानंद ने केवल शुद्धि योद्धा थे अपितु सबसे बड़े दलितों उद्धारक भी थे : संजय याज्ञिक
-नारी सम्मान तथा शिक्षा के पक्षधर थे स्वामी श्रद्धानंद : बेला भाटिया
BOL PANIPAT : 24 दिसंबर, स्वामी श्रद्धानंद ने लाखों लोगों को जो दबाव , डर,भय या अन्य कारणों से विधर्मी हो गए थे उनको ससम्मान वैदिक धर्म में वापसी करवाई।वैदिक धर्म का प्रचार प्रसार किया । ये शब्द वैदिक प्रवक्ता संजय याज्ञिक ने आर्य समाज बड़ा बाजार में आर्य केंद्रीय सभा के तत्वाधान में मनाए जा रहे स्वामी श्रद्धानंद के बलिदान दिवस पर मुख्य वक्ता के तौर पर कहे। उन्होंने कहा की स्वामी श्रद्धानंद बड़े दलित उद्धारक भी थे ये शब्द स्वयं बाबा साहब भीमराव अम्बेडकर ने कहे थे ।
संजय याज्ञिक ने आगे कहा की स्वामी जी महान् स्वतंत्रता सेनानी थे ।उन्होंने कहा की स्वामी जी दयानन्द के सच्चे अनुयायी थे। स्वामी जी ने दयानंद के मिशन विश्व को आर्य बनाना है को पूरी श्रद्धा से आगे बढ़ाया।
संजय याज्ञिक ने कहा की स्वामी श्रद्धानंद का जीवन हमे देश धर्म पर सर्वस्व न्यौछावर करने की सीख देता है।
सर्वप्रथम युवा वैदिक विद्वान अमरेश्वर शास्त्री जी ने वैदिक मंत्रों से आहुति दिलाकर यज्ञ करवाया. अजय बतरा रितु बतरा राजीव सचदेवा सीमा सचदेवा रणबीर पाल पूनम पाल व गौरव सखुजा नीना सखुजा मुख्य यजमान रहे.कार्यक्रम का शुभारंभ आर्य संदीप (बिंझोल ) ने ध्वजारोहण कर के किया.अलका आहूजा ने ईश्वर भक्ति व ऋषि महिमा के मधुर भजन गाए.मुख्य अतिथि के रूप में अनिल दिल्लौरी व अंजलि दिल्लौरी ने शिरकत की. विशिष्ठ अतिथि के रूप में नवीन मुंजाल (प्रधान आदर्श एक विश्वास वेलफेयर सोसाइटी रहे. मंच संचालन रमेश बजाज ने किया
कार्यक्रम की अध्यक्षता आर्य समाज बड़ा बाज़ार के प्रधान अजय गर्ग ने की
अपने धन्यवाद ज्ञापन में आर्य केंद्रीय सभा की प्रधान बेला भाटिया ने कहा कि स्वामी श्रद्धानंद नारी सम्मान ,नारी उद्धार तथा नारी शिक्षा के पक्षधर थे।उन्होंने कन्या गुरुकुल खोल नारी शिक्षा के द्वार खोल दिए थे। बेला भाटिया ने कहा कि आर्य केंद्रीय सभा पूरी निष्ठा से स्वामी श्रद्धानंद के मिशन को आगे बढ़ा रही है।
उन्होंने आर्य केंद्रीय सभा की और से स्वामी श्रद्धानंद को नमन किया।
बेला भाटिया ने कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सभी का धन्यवाद किया।विदित रहे की आज बेला भाटिया की कार्यकारिणी का अंतिम दिन था। इस अवसर पर उनके कार्यकाल में उनका भरपूर सहयोग देने के लिए अपनी कार्यकारिणी सभा के सदस्यों का भावपूर्ण शब्दों में आभार व्यक्त किया।
बेला भाटिया ने आगामी कार्यकाल के लिए निर्वाचित प्रधान आत्म आर्य को बधाई तथा शुभ कामनाएं देते हुए सम्मानित किया तथा उनको पूरा सहयोग देने का वादा भी किया
शारदा बरेजा आत्म बरेजा छोकर राजीव सचदेवा शकुंतला शिंगला भगवान शिंगला ईश राणा सरोज आहूजा ईश्वर आर्य बलराज एलवाधि दीवान चंद आहूजा
अलका आहूजा बीरमती ज्योति कटारिया गुलशन नंदा सुमित्रा एहलावत संजीव माखीजा कमलेश लीखा सुनीता शिंगला आदि उपस्थित रहे.

Comments