Friday, October 23, 2026
Newspaper and Magzine


ट्राली चोर गिरोह के दो आरोपी गिरफ्तार. चोरीशुदा ट्राली व वारदात में प्रयुक्त ट्रैक्टर व बाइक बरामद.

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at December 28, 2023 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : 28 दिसम्बर 2023, थाना बापौली पुलिस ने ट्राली चोर गिरोह के दो आरोपियों को खोजकीपुर यमुना पुल के पास से गिरफ्तार किया। आरोपियों की पहचान सौरभ निवासी नया गांव सहारनपुर यूपी व सुमित निवासी गोयला खुर्द के रूप में हुई।

थाना बापौली प्रभारी सब इंस्पेक्टर अतर सिंह ने बताया कि थाना बापौली पुलिस को बुधवार देर शाम गश्त व जांच पड़ताल के दौरान गुप्त सूचना मिली की संदिग्ध किस्म के दो युवक स्वराज ट्रैक्टर के पीछे ट्राली जोड़कर खोजकीपुर यमुना पुल के पास खड़े है। ट्राली चोरी की होने की संभावना है। पुलिस टीम ने सूचना को पुख्ता मानते हुए मौके पर दबिश देकर दोनों युवकों को काबू कर पूछताछ की तो उन्होंने अपनी पहचान सौरभ पुत्र बिजेंद्र निवासी नया गांव सहारनपुर यूपी व सुमित पुत्र इसमपाल निवासी गोयला खुर्द के रूप में बताई। पुलिस टीम ने गहनता से पूछताछ की तो आरोपियों ने ट्रैक्टर के पीछे बंधी ट्राली 20 दिसम्बर की रात गांव बेगमपुर ताहरपुर में प्लाट से चोरी करने बारे स्वीकारा। चोरी की वारदात बारे थाना बापौली में सतीश पुत्र रणजीत निवासी बेगमपुर ताहरपुर की शिकायत पर मुकदमा दर्ज है।

सब इंस्पेक्टर अतर सिंह ने बताया कि पूछताछ में आरोपियों ने पुलिस को बताया दोनों ने शार्टकट तरिके से मोटे पैसे कमाने के लिए ट्राली चोरी की उक्त वारदात को अंजाम दिया। दोनों आरोपी बुधवार को चोरीशुदा ट्राली को बेचने के लिए खोजकीपुर यमुना पुल के पास ग्राहक की फिराक में खड़े थे। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरीशुदा ट्राली व वारदात में प्रयुक्त ट्रैक्टर व बाइक बरामद कर पूछताछ के बाद दोनों आरोपियों को वीरवार को माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से उन्हे न्यायिक हिरासत जेल भेजा गया।

Comments