Wednesday, June 3, 2026
Newspaper and Magzine


16.50 लाख की नकदी व 25 तोला सोना चोरी करने वाले आरोपी नौकर सहित तीन गिरफ्तार

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at June 10, 2022 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : 10 जून 2022, देवी मूर्ति कॉलोनी में घर से करीब 16.50 लाख की नकदी व 25 तोला सोना चोरी करने वाले आरोपी नौकर सहित तीन आरोपी गिरफ्तार. चोरीशुदा 10 लाख 54 हजार 700 रूपए, 18 तोले सोना व 7 तोले चांदी बरामद। सीआईए-टू पुलिस की टीम ने देवी मुर्ति कॉलोनी में घर में चोरी की वारदात को अंजाम देने के मामले में फरार आरोपी नौकर को वारदात में शामिल रहे उसके दो आरोपी साथियों सहित गिरफ्तार करने में बड़ी कामयाबी हासिल की हैं। पकड़े गए आरोपियों की पहचान शुभम पुत्र रविकांत निवासी निरही बरेली यूपी (नौकर), पवन पुत्र बरसाती लाल निवासी तिमारपुर दिल्ली व श्रवण पुत्र राम प्रताप निवासी निरही बरेली यूपी के रूप में हुई। पुलिस टीम ने गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से चोरीशुदा 10 लाख 54 हजार 700 रूपए, 18 तोले सोना व 7 तोले चांदी बरामद कर तीनों आरोपियों को माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से उन्हे न्यायिक हिरासत जेल भेजा गया।

सीआईए-टू प्रभारी इंस्पेक्टर वीरेंद्र ने बताया पुलिस पुछताछ में आरोपियों से खुलाशा हुआ की आरोपी नौकर शुभम काफी समय से देवी मुर्ति कॉलोनी में बुजुर्ग दंपति के यहा घर पर काम कर रहा था। उसको जानकारी थी की घर में पैसे व जैवरात रखे रहते है। उसने गांव निवासी दोस्त आरोपी श्रवण को इसकी जानकारी देकर चोरी करने का प्लान बनाया और इसमें श्रवण के साथी आरोपी दिल्ली निवासी पवन को जानकारी देकर शामिल कर लिया। 3 जून को बुजुर्ग दंपति काम से दिल्ली गए तो आरोपी नौकर शुभम ने फोन कर साथी आरोपी श्रवण व पवन को पानीपत अपने पास बुलाया। तीनों आरोपी घर से 10 लाख 54 हजार 700 रूपए, 18 तोले सोना व 7 तोले चांदी चोरी कर फरार हो गए थे।

इंस्पेक्टर वीरेंद्र ने बताया पुलिस अधीक्षक शशांक कुमार सावन ने मामले की गंम्भीरता को देखते हुए आरोपियों को जल्द से जल्द पकड़ने की जिम्मेवारी सीआईए-टू पुलिस टीम को शौपी थी। सीआईए-टू पुलिस की टीम ने आरोपियों के संभावित ठीकानों पर लगातार दंबिस देते हुए बुधवार को मिली गुप्त सूचना पर दंबिस देकर तीनो आरोपियों को कृष्णपुरा से गिरफ्तार किया।

थाना शहर में उमेश निवासी देवी मुर्ति कॉलोनी पानीपत की शिकायत पर आईपीसी की धारा 381, 120बी के तहत मुकदमा दर्ज है.

उमेश ने 3 जून को थाना शहर पुलिस को शिकायत देकर बताया था वह पत्नी के साथ देवी मुर्ति कॉलोनी में रहता है। उसके एक बेटा व दो बेटी है, दोनो बेटीयों की शादी की हुई है जो परिवार के साथ दिल्ली में रहती है, वही बेटा अमेरिका में रहता है। इसी वजह से घर की देखभाल के लिए एक नौकर शुभम पुत्र रविकांत निवासी निरही पुरवा बरेली यूपी को रखा हुआ था। आज सुबह करीब 8:15 बजे वह पत्नी के साथ नीजी काम से दिल्ली गया था। दोपहर बाद करीब 3:30 बजे घर आकर देखा तो घर की पहली मंजिल पर मुख्य दरवाजे के साथ वाली खिड़की की ग्रिल निकली हुई थी। अंदर जाकर देखा चैक किया तो स्टोर व अलमारियों में रखा करीब 25 तोला सोना व 16.50 लाख रूपए नही मिले। नौकर शुभम भी घर पर नही मिला। शिकायत में उमेश ने बताया की स्टोर व अलमारी की चाबीयों का उनके अलावा नौकर शुभम को पता था। शुभम ने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर चोरी की उक्त वारदात को अंजाम दिया है। शिकायत पर नौकर शुभम व उसके अन्य साथियों के खिलाफ थाना शहर में आईपीसी की धारा 381, 120बी के तहत मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने आरोपियों की धरपकड़ के प्रयास शुरू कर दिए थे।

Comments