Thursday, April 16, 2026
Newspaper and Magzine


घर में चोरी करने वाले दो नाबालिग आरोपी गिरफ्तार.

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at January 2, 2024 Tags: , , , , ,

चोरीशुदा सोने की एक अंगूठी, एक चूड़ी व 8200 रूपये बरामद

BOL PANIPAT : 02 जनवरी 2024, थाना तहसील कैंप पुलिस ने भगत नगर में घर में चोरी करने वाले दो आरोपियों गिरफ्तार किया। आरोपियों की पहचान नाबालिग के रूप में हुई। डिटेन करने पर दोनों ने बताया चोरी किये 22 हजार रूपये में से दोनों ने आधे से ज्यादा पैसे खाने पीने में खर्च कर दिए। बची 8200 रूपये की नगदी व चोरीशुदा सोने की एक अंगूठी व एक चूड़ी दोनों नाबालिग आरोपियों के कब्जे से बरामद कर पुलिस ने डिटेन के बाद सोमवार को दोनों नाबालिग आरोपियों को जुवेनाइल कोर्ट में पेश किया जहा से उन्हें बाल सुधार गृह मधुबन भेजा गया।

थाना तहसील कैंप प्रभारी इंस्पेक्टर महिपाल सिंह ने बताया कि थाना तहसील कैंप में भगत नगर निवासी कलावती पत्नी रामकुमार ने शिकायत देकर बताया था कि उसके घर पर यूपी के हरदोई जिला का एक व्यक्ति दो महिने से परिवार सहित किराये पर कमरा लेकर रह रहा है। 25 दिसम्बर को वह अपने कमरे पर ताला लगाकर अपने गांव भापड़ोदा गई थी। 28 दिसम्बर को वापिस घर आई तो कमरे को ताला खुला मिला। कमरे में अंदर जाकर देखा तो अलमारी खुली मिली। चैक करने पर 22 हजार रूपये व सोने की एक चूड़ी व एक अंगूठी नही मिली। उसे शक है कि किरायेदार के बच्चों ने ताला खोलकर नगदी व गहने चोरी किये है। शिकायत पर थाना तहसील कैंप में अभियोग दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी थी।

Comments