बाइक चोरी करने के आरोपी को वीरवार को पानीपत जेल से प्रोडक्शन वारंट पर लेकर आई थाना शहर पुलिस
BOL PANIPAT : 16 अक्तूबर। थाना शहर पुलिस बाइक चोरी करने के आरोपी को वीरवार को पानीपत जेल से प्रोडक्शन वारंट पर लेकर आई। पूछताछ में आरोपी देव सिंह पुत्र कुलदीप निवासी सिंह बुद्ध मोहल्ला खटीमा उद्धम सिंह नगर उत्तराखंड ने 22 अगस्त को क्वालिटी कन्फेक्शनरी के साथ वाली गली में खड़ी एक बाइक चोरी करना स्वीकारा।
थाना शहर प्रभारी सब इंस्पेक्टर कटार सिंह ने बतलाया कि आरोपी से चोरी की यह बाइक पहले बरामद की जा चुकी है। आरोपी देव सिंह से पूछताछ कर वीरवार को उसको माननीय न्यायालय में पेश किया गया जो आरोपी को बंद ज्यूडिशियल जेल कराया गया।
थाना शहर में अनिल कुमार पुत्र कृष्ण निवासी गांव नैन पानीपत ने शिकायत देकर बताया था कि गोहाना रोड पर गोयल पंप पर वह सेल्समैन की नौकरी करता है। 22 अगस्त को दोपहर करीब 1 बजे पंप के काम से क्वालिटी कन्फेक्शनरी की दुकान पर काम आया था। जो मैं अपनी बाइक को क्वालिटी के साथ वाली गली में खड़ी करने अंदर चला गया था। काम खत्म करके बाहर आकर अपनी बाइक देखी तो वहा पर नहीं मिली। अज्ञात नामपता ना मालुम चोर उसकी बाइक चोरी करके ले गया। थाना शहर में अनिल कुमार की शिकायत पर अभियोग अंकित कर आगामी कार्रवाई अमल में लाई गई थी।

Comments