पीसीसी एकेडमी की 23वीं वर्षगांठ पर एक रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन किया.
BOL PANIPAT :आज पीसीसी एकेडमी की 23वीं वर्षगांठ पर एक रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया इस मौके पर बच्चों ने बढ़-चढ़कर मंच पर अपनी कला का प्रदर्शन किया बच्चों ने इस मौके पर पीसीसी एकेडमी के निदेशक राजीव परुथी एवं शिल्पा परुथी को बधाई दी एवं बच्चों ने गीत गाकर और भाषण देकर पीसीसी एकेडमी की उपलब्धियां को गिनवाया इस मौके पर पीसीसी एकेडमी के निदेशक राजीव परुथी ने मीडिया के माध्यम से पानीपत एवं हरियाणा प्रदेश की जनता का तहे दिल से धन्यवाद किया कि उन्होंने 23 साल तक इतना प्यार एवं सम्मान दिया एवं इसी तरह भविष्य में भी अपना प्यार एवं आशीर्वाद बनाए रखने की अपील की

इस मौके पर राजीव परुथी ने कहा जो कहा था वह करके दिखाया पीसीसी अकैडमी हरियाणा में एकमात्र ऐसा संस्थान है जहां मां एवं बेटी एक ही मंच पर बैठकर पढ़ते हैं जहां पढ़ाई के साथ-साथ संस्कारों पर काम किया जाता है हरियाणा में एकमात्र ऐसा संस्थान है जहां सामान्य ज्ञान एवं मंच का डर- जड़ से खत्म करवाने के ऊपर एवं विजा इंटरव्यू जैसी ट्रेनिंग और आत्मविश्वास की भावना को बढ़ाना पर जोर दिया जाता है पीसीसी एकेडमी में 90% बच्चे महिलाएं एवं लड़कियां हैं यहां पर निदेशक राजीव परुथी एवं उनकी धर्मपत्नी शिल्पा परुथी मिलकर सभी को पढ़ाते हैं हरियाणा में फ्लुएंसी शब्द की शुरुआत पीसीसी एकेडमी द्वारा हुई थी इस मौके पर राजीव परुथी ने सभी का धन्यवाद किया एवं सभी का शुक्रिया किया इस मौके पर सिमरन पलक हिमांशी तनु विकास आदि मौजूद रहे

Comments