Thursday, April 16, 2026
Newspaper and Magzine


जुआ खेल रहे 7 आरोपी गिरफ्तार. दाव पर लगी 43100 रूपये की नगदी व 2 जोड़ी ताश पत्ते बरामद.

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at January 10, 2024 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : 10 जनवरी 2024, थाना किला पुलिस की टीम ने अशोक विहार कॉलोनी में जुआ खेल रहे 7 युवकों को गिरफ्तार किया। मौके पर आरोपियों के कब्जे से जुआ खेलने में दाव पर लगी 43100 रूपये की नगदी व 2 जोड़ी ताश पत्ते बरामद हुए।

थाना किला प्रभारी सब इंस्पेक्टर महाबीर ने बताया कि थाना किला पुलिस की एक टीम मंगलवार को गश्त व जांच पड़ताल के दौरान राजीव कॉलोनी में नाला पुलिया के पास मौजूद थी। टीम को इसी दौरान गुप्त सूचना मिली की 6/7 युवक अशोक विहार कॉलोनी में चांद होटल के नजदीक मकान की आड में बैठकर ताश के पत्तों पर पैसे दाव पर लगाकर जुआ खेल रहे है। सूचना को पुख्ता मानते हुए पुलिस टीम ने मौके पर दबिश दी तो 7 युवक जुआ खेलते दिखाई दिए।
पुलिस टीम ने जुआ खेल रहे सभी आरोपियों को काबू कर मौके पर उनके कब्जे से 2 जोड़ी ताश के पत्ते व दाव पर लगी 43100 रूपये की नगदी बरामद की।

सब इंस्पेक्टर महाबीर ने बताया कि पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने अपनी पहचान सिकंदर व समीम निवासी अशोक विहार कॉलोनी, श्यामू निवासी घूप सिंह नगर, राशिद निवासी उग्राखेड़ी, संदीप निवासी रिटोली जीन्द, प्रदीप व सोमपाल निवासी राजीव कॉलोनी के रूप में बताई। आरोपियों के खिलाफ थाना किला में जुआ अधिनियम के तहत अभियोग दर्ज कर पुलिस द्वारा कानूनी कार्रवाई अमल लाई गई।

Comments