बाइक चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले दो युवक काबू, चोरीशुदा बाइक बरामद।
BOL PANIPAT : 14 फरवरी 2022, बाइक चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले दो युवक काबू, चोरीशुदा बाइक बरामद। आरोपियो की पहचान पवन निवासी अशोक विहार कॉलोनी व समीर निवासी हनुमान कॉलोनी पानीपत के रूप में हुई।
सीआईए-टू प्रभारी इंस्पेक्टर वीरेंद्र ने बताया रविवार को सीआईए-टू पुलिस की एक टीम गश्त के दौरान जीटी रोड पर मौजूद थी। टीम को इसी दौरान गुप्त सूचना मिली की अनाज मंडी कट के पास संदिग्ध किस्म के दो युवक एक बाइक पर सवार होकर किसी अपराधिक वारदात को अंजाम देने की फिराक में घूम रहे है। पुलिस टीम ने तुरंत मौके पर दंबिस दे दोनो आरोपित युवको को काबू कर गहनता से पूछताछ की तो आरोपित ने उक्त बाइक मई 2021 में न्यू क्रांति नगर पानीपत से चोरी करने बारे स्वीकारा। पकड़े गए आरोपियो की पहचान समीर पुत्र मुस्तकिम निवासी हनुमान कॉलोनी व पवन पुत्र संजय निवासी अशोक बिहार कॉलोनी पानीपत के रुप में हुई।
बाइक चोरी की उक्त वारदात बारे थाना मॉडल टाउन में रंजीत पुत्र सुनील निवासी न्यू क्रांति नगर पानीपत की शिकायत पर मुकदमा दर्ज है। रंजीत ने थाना माडल टाउन पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि उसने 3 मई को अपनी बाइक घर के बाहर खड़ी की थी। खाना खाने के बाद बाहर आकर देखा तो बाइक नही मिली। अज्ञात युवक उसकी बाइक को चोरी कर ले गये। रंजीत की शिकायत पर थाना माडल टाउन में मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने आरोपी की पहचान व धरपकड़ के प्रयास शुरू कर दिये थे।
इंस्पेक्टर वीरेंद्र ने बताया चोरीशुदा उक्त बाइक गिरफ्तार आरोपी समीर व पवन के कब्जे से बरामद कर दोनो आरोपियो को आज माननीय न्यायालय में पेश कर न्यायिक हिरासत जेल भेजा गया।

Comments