स्वामी विवेकानंद जयंती के अवसर पर राज्य स्तरीय निबंध एवं कविता पाठ प्रतियोगिता का आयोजन किया.
BOL PANIPAT : आई. बी. (पी.जी) महाविद्यालय में स्वामी विवेकानंद जयंती के अवसर पर स्वामी विवेकानंद युवा प्रकोष्ठ एवं संस्कृत विभाग के तत्वाधान में राज्य स्तरीय निबंध एवं कविता पाठ प्रतियोगिता का आयोजन बड़े हर्षोल्लास के से किया गया | आयोजन का शुभारंभ दीप प्रज्वलन एवं गायत्री मंत्र के साथ किया गया | इस अवसर पर कॉलेज प्राचार्य डॉ. अजय कुमार गर्ग ने स्वामी विवेकानंद जी को पुष्पांजलि दी और अपने सम्बोधन में कहा कि विद्यार्थियों को शिक्षा ग्रहण करने के साथ-साथ स्वामी विवेकानंद जैसे महान पुरुष के आदर्शों एवं विचारों को जीवन में आत्मसात् करना चाहिए | आज के दौर में भारतीय युवा भौतिक सुख के पीछे भागते हुए मानसिक तनाव और थकान झेल रहा है, ऐसे में स्वामी विवेकानंद जी द्वारा सुझाया गया आध्यात्मिक मार्ग बहुत ही कारगर साबित हो सकता है | स्वामी जी भारत के सच्चे रत्नों में से एक हैं, उन्होंने देश की सेवा के लिए अपना पूरा जीवन त्याग दिया | केवल भारत के युवा ही नहीं बल्कि दुनिया भर के करोड़ों युवा स्वामी जी से प्रेरणा लेते हैं | महाविद्यालय की प्रबंधक समिति ने विवेकानंद जी के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि हमें विवेकानंद जी के विचारों को आत्मसात करना चाहिए |
स्वामी विवेकानंद युवा प्रकोष्ठ की संयोजिका डॉ. सुनीता ढांडा ने कहा स्वामी जी का जीवन राष्ट्रभक्ति, आध्यात्मिकता और कर्मठता के लिए सदैव प्रेरित करता है | उनका मानना था कि जितना बड़ा संघर्ष होगा, जीत भी उतनी ही शानदार होगी | स्वामी जी के द्वारा दिए ज्ञान के छोटे से हिस्से को भी जीवन में उतार ले तो हमें सफ़ल होने से कोई नहीं रोक सकता | संस्कृत विभगाध्यक्षा डॉ. अंजलि ने कहा कि स्वामी जी ने अपनी तेजस्वी वाणी के जरिए पूरे विश्व में भारतीय संस्कृति और अध्यात्म का डंका बजाने के साथ ही धर्म को लोगों की सेवा और सामाजिक परिवर्तन से जोड़ दिया | विवेकानंद जी के विचार आज के युग में भी प्रासंगिक हैं | उन्हें जीवन में आत्मसात् करना चाहिए | इस प्रतियोगिता में राज्य के भिन्न-भिन्न विश्वविद्यालय एवं महाविद्यालयों के विद्यार्थियों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया | मंच का संचालन प्रो. रेखा शर्मा ने किया | कविता पाठ प्रतियोगिता में डॉ. शशि प्रभा मलिक एवं डॉ. अंजलि ने निष्पक्ष एवं तटस्त भूमिका निभाई | निबंध प्रतियोगिता में डॉ. पूजा मलिक, डॉ. रेखा व डॉ. मन्जु नरवाल ने अहम भूमिका निभाई | इस अवसर पर डॉ. रामेश्वर दास, डॉ. सीमा, प्रो. कनक शर्मा, डॉ. जोगेश, डॉ. भगवंत कौर, प्रो.खुशबू, डॉ. नरवीर, प्रो. इरा गर्ग, प्रो. अंशिका आदि स्टाफ सदस्य मौजूद रहें | विजेता प्रतियोगिताओं को ट्राफी एवं प्रभाव पत्र देखकर सम्मानित किया गया
विजेता विद्यार्थियों का परिणाम:-
| निबंध लेखन प्रतियोगिता1. प्रथम स्थान – शिवानी, आर्य कन्या मोर माजरा 2. द्वितीय स्थान – अंजलि, देश बंधू गुप्ता कॉलेज, पानीपत 3. तृतीय स्थान – सिमरन, वैश्य गर्ल्स कॉलेज समालखा, उपासना, राजकीय महाविद्यालय, मतलौडा 4. सांत्वना पुरस्कार – शंकर, आई. बी. (पी. जी.) महाविद्यालय, पानीपत | कविता पाठ प्रतियोगिता1. प्रथम स्थान – किरण, आर्य पी. जी. कॉलेज, पानीपत 2. द्वितीय स्थान – प्रिय KVA DAV कॉलेज फॉर वीमेन, करनाल 3. तृतीय स्थान – निशा, चाहत शर्मा, गीता इंस्टिट्यूट ऑफ़ लॉ4. सांत्वना पुरस्कार – ट्विंकल, वैश्य गर्ल्स कॉलेज समालखा |

Comments