Wednesday, April 22, 2026
Newspaper and Magzine


“यूथ अगेंस्ट ड्रग क्लब” के द्वारा ड्रग्स अवेयरनेस पर पोस्टर व स्लोगन पर आधारित एक रैली का आयोजन किया गया

By LALIT SHARMA , in EDUCATIONAL , at June 26, 2025 Tags: , , , , , ,

BOL PANIPAT : 12 जून से 26 जून तक नशा मुक्त भारत पखवाड़ा चलाया जा रहा है। इस पखवाड़े के समापन दिवस पर आज आई बी महाविद्यालय, पानीपत में प्राचार्या डॉ शशि प्रभा मालिक के नेतृत्व में  “यूथ अगेंस्ट ड्रग क्लब” के द्वारा ड्रग्स अवेयरनेस पर पोस्टर व स्लोगन पर आधारित एक रैली का आयोजन किया गया |  इस रैली में महाविद्यालय के लगभग 100 विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़ कर भाग लिया | इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्या डॉ शशि प्रभा मालिक ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि युवा किसी भी देश की ऊर्जा होते है  और युवाओं की शकित का समाज के विकास में मुख्य योगदान होता है | उन्होंने कहा कि इस प्रकार की रैली का आयोजन करने का मुख्य उद्देश्य नशीली दवाओं की लत को छोड़ने के लिए लोगो को प्रोत्साहित करना है | प्राचार्या ने बताया कि हमारी यह मुहीम इस पखवाड़े तक ही सीमित नहीं रहेगी अपितु हुम आगे भी आम जनता एवं विद्यार्थियों को ड्रग्स अवेयरनेस के बारे में जागरूक करते रहेंगे  |  यूथ अगेंस्ट ड्रग क्लब के संयोजक  प्रो. अजयपाल सिंह ने भी विद्यार्थियों को जागरूक करते हुए कहा कि नशा मुक्ति अवेयरनेस पर इस तरह के आयोजन का मुख्य उद्देश्य व्यक्ति व समाज को नशे की बुरे से मुक्त करना है | यूथ अगेंस्ट ड्रग क्लब के मेम्बर प्रो अश्वनी गुप्ता ने कहा कि  नशा मुक्ति का महत्त्व न केवल व्यक्ति के स्वास्थ्य व जीवन के लिए है बल्कि समाज के विकास के लिए भी अत्यधिक महत्वपूर्ण है  आज विभिन्न प्रकार के नशा मुक्ति जागरूकता प्रोग्राम शुरू किए गए है जिसमे सरकारी व गैर सरकारी संगठनो का मुख्य योगदान है | इस रैली में सभी विद्यार्थियों द्वारा यह आह्वान किया गया कि हम किसी भी प्रकार के नशे का प्रयोग नहीं करेंगे अगर कोई ऐसा विद्यार्थी मिलता है तो ड्रग्स की लत से बाहर आने में मदद करेंगे | इस रैली के आयोजन में कॉलेज के विभिन्न सदस्यों उप-प्राचार्या डॉ किरण मदान,डॉ. सुनित शर्मा, प्रो सोनिया ,प्रो पवन कुमार, डॉ जोगेश , प्रो माधवी ,डॉ. नरवीर,डॉ अंजलि , प्रो राजेश बाला , प्रो विनय भारती, प्रो राहुल, प्रो रेखा शर्मा  ने अहम भूमिका निभाई |

Comments