अवनीत कौर स्वच्छता अभियान तथा सुमित जागलान दीवार लेखन संयोजक नियुक्त
-राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा सप्ताह हेतु जिला भाजपा अध्यक्ष ने की स्वच्छता तथा दीवार लेखन के संयोजक नियुक्त
BOL PANIPAT : 12 जनवरी, आज पूरा देश राम मय है ,पानीपत भाजपा भी पीछे नहीं है उसने भी राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा सप्ताह में कई तरह के कार्यक्रम आयोजित कर रही है ।आज जिला भाजपा अध्यक्ष दुष्यंत भट्ट ने 15 से 22 जनवरी तक चलने राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह हेतु स्वच्छता अभियान के लिए निवर्तमान महापौर अवनीत कौर को संयोजक तथा समालखा नगरपालिका अध्यक्ष अशोक कुच्छल तथा सुनील परढाणा को सह संयोजक नियुक्त किया है। 15 से 22 जनवरी तक भाजपा कार्यकर्ता मंदिरों और गुरुद्वारों में स्वच्छता अभियान चलाएंगे।।
इसी प्रकार दीवार लेखन हेतु जिला मंत्री सुमित जागलान को मंत्री नियुक्त किया इस पूरे सप्ताह जिले भर में हर बूथ पर दीवार लेखन किया जाएगा । विदित रहे दीवार लेखन राष्ट्रीय अध्यक्ष से लेकर बूथ अध्यक्ष करेंगे । सभी कार्य फिर एक बार मोदी सरकार के स्लोगन के साथ दीवार लेखन होगा।

Comments