अंतिम सांस तक लोगों के हकों की लड़ाई लडूंगा : सांसद कृष्णलाल पवार
-विकसित भारत संकल्प यात्रा लोगों को दे रहीं नई दिशा– सांसद कृष्णलाल पवार
-सांसद ने ग्रामीणों को जल्द ही नया खुखराना में शिफ्ट करने का आश्वासन दिया
-मौके पर लोगों की अनेक समस्याओं का अधिकारियों के सहयोग से किया निदान
BOL PANIPAT , 17 जनवरी। राज्य सभा सांसद कृष्णलाल पवार ने कहा कि प्रदेश में किसानों व पशुपालकों की आय बढ़ाने व उनके जीवन में खुशहाली लाने के लिए नई-नई योजनाएं सरकार द्वारा लागू की जा रही हैं। किसानों व पशुपालकों को इन योजनाओं का लाभ उठाना चाहिए। उन्होंने कहा कि जल्द ही नया खुखराना शिफ्ट किया जाएगा। वे अंतिम समय तक लोगों के हकों की लड़ाई लड़ेंगे। उन्होंने किसानों से इफको द्वारा तैयार नैनो यूरिया व डीएपी का ड्रोन के माध्यम से प्रयोग करने व जहर मुक्त खेती करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि ड्रोन से छिड़काव के लिए किसान को महज 100 रुपए प्रति एकड़ देना होगा, बाकि खर्च सरकार वहन करेगी। वे बुधवार को विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत जिले के गांव खुखराना व थीराना में ग्रामीणों को संबोधित कर रहे थे।
राज्य सभा सांसद ने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं का लाभ हर व्यक्ति तक पहुंचाना शासन व प्रशासन का प्राथमिक दायित्व है। विकसित भारत संकल्प यात्रा जनसंवाद का उद्देश्य भी यही है कि ग्रामीणों को उनके गांव में ही योजनाओं की जानकारी दी जाए और पात्रों को लाभ मिले। उन्होंने ग्रामीणों से सीधा संवाद करते हुए कहा कि सरकार जीवन सुरक्षा बीमा योजना के तहत मात्र 20 रुपये में व्यक्ति का दो लाख रुपये का बीमा कर रही है। वहीं जीवन ज्योति सुरक्षा बीमा योजना के तहत मात्र 426 रुपये में पांच लाख रुपये तक का बीमा करने का प्रावधान है। इन योजनाओं का लाभ हर पात्र व्यक्ति को लेना चाहिए।
उन्होंने कहा कि जिनकी एक लाख 80 हजार से तीन लाख रुपये तक वार्षिक आय है वाले परिवार भी मात्र 1500 रूपये वार्षिक जमा करवाकर आयुष्मान चिरायु योजना का लाभ ले सकते हैं। उन्होंने विकसित भारत बनाने के संकल्प की शपथ दिलाई और पात्रों को सम्मानित किया।
उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी और प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल के नेतृत्व में आमजन तक सरकार की नीतियों का लाभ पहुंचाने के लिए विकसित भारत संकल्प यात्रा जनसंवाद कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं, ताकि कोई भी पात्र व्यक्ति योजना के लाभ से वंचित न रहने पाए। सरकार की नीति के अनुसार मौके पर ही पात्रों को लाभ प्रदान किया जा रहा है। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने स्टालों का अवलोकन किया व कहा कि राज्य सरकार द्वारा 14 फ्सलों पर एमएसपी दी जा रही है।
उन्होंने लोगो से योजनाओं की जानकारी अवश्य लेने साथ ही अपने परिवारजनों, पड़ोसी और मित्रगण को सूचित करने का आहवान किया।
उन्होंने कहा कि सरल हरियाणा पोर्टल पर 682 आनलाइन सेवाएं चलाई गई हैं,जिनका घर बैठे नागरिक लाभ ले सकते हैं। इस मौके पर तहसीलदार अजय सैनी, बीडीपीओ सुरेंदर, एसएमओ नरेश राठी, सरपंच नरेश, सरपंच कुलदीप, सामाजिक कार्यकर्ता रंजीता कौशिक, बीईओ मुनिष गुप्ता, एसडीओ एनिमल हसबेंडरी डॉक्टर अस्वनी मोर, ब्लॉक समिति चेयरमैन हरपाल मलिक, पब्लिक हैल्थ एसडीओ वरिंदर, बिजली विभाग के एसडीओ नरेंद्र अबीपोओ नरेश, रणधीर बीआरसी, सत्यन्वन्न कादयान एसडीओ बिजली विभाग पुलिस विभाग से विजय आदि मौजूद रहे।

Comments