Wednesday, June 3, 2026
Newspaper and Magzine


युवक की पीट पीटकर हत्या करने मामले में तीसरा आरोपी गिरफ्तार.

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at January 20, 2024 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : 20 जनवरी 2024, सीआईए थ्री पुलिस टीम ने गांव कुराड में युवक की पीट पीटकर हत्या करने मामले में तीसरे आरोपी को शुक्रवार देर शाम सनौली अड्डा से गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान जोगिंद्र उर्फ धोला निवासी बलाना के रूप में हुई।

सीआईए थ्री प्रभारी इंस्पेक्टर अंकित ने बताया कि थाना सनौली में गांव कुराड़ निवासी रामेहर ने शिकायत देकर बताया था कि उसके चाचा राधे श्याम ने अपनी दो लड़कियों की शादी गांव बलाना निवासी रामेहर के लड़के जोगिंद्र व तेजिंद्र के साथ की थी। शादि के कुछ दिन बाद ही अनबन होने के चलते दोनों लड़की पिता के पास घर आ गई थी। जिसके बाद दोनों लड़की ससुराल वापिस नही गई। जोगिंद्र की गांव कुराड़ में रामनिवास के साथ पहले से रिश्तेदारी थी।
31 अगस्त 2023 को जोगिंद्र गांव कुराड़ में रामनिवास के पास आया हुआ था। दोनों ने इंसकी रंजिश रखते हुए उसके चाचा राधे श्याम को खेत में घेर लिया और पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी दी। 6 सितम्बर 2023 को सुबह करीब 10 बजे उसका चाचा राधे श्याम अपने पुराने मकान में जा रहा था रास्ते में रामनिवास ने ललकारा देकर अपने बेटे अशोक, भाई जयभगवान व उसकी पत्नी सुनीता, बेटे की पत्नी पूजा व अन्य तीन/चार व्यक्तियों के साथ मिलकर कुल्हाड़ी व लाठी डंडों से हमला कर राधे श्याम को चोट मारी। अशोक ने अपने हाथ में ली कुल्हाड़ी से राधेश्याम के सिर पर वार किये। चाचा राधे श्याम ने बचाव के लिए शौर किया तो वह छुड़वाले लगा तभी आरोपियों ने उसको भी काफी चोटें मारी। परिजनों से साथ चाचा राधे श्याम को इलाज के लिये सिविल अस्पताल लेकर गए जहा डॉक्टर ने गंभीर हालत को देखते हुए पीजीआई खानपुर के लिए रेफर कर दिया। बाद में चाचा राधे श्याम को जिला के एक नीजी अस्पताल में दाखिल करवाया । आरोपियों ने बलाना निवासी जोगिंद्र के साथ सड़यंत्र रचकर उक्त वारदात को अंजाम दिया है। पुलिस ने शिकायत पर थाना सनौली में मुकदमा दर्ज कर जांच व आरोपियों की धरपकड़ के प्रयास शुरू कर दिए थे। बाद में इलाज के दौरान अस्पताल में राधे श्याम की मौत होने पर दर्ज मामले में आईपीसी की धारा 302 व 120बी इजाद की गई थी।

थाना सनौली पुलिस ने सितम्बर 2023 में आरोपी रामनिवास व उसके बेटे अशोक को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से वारदात में प्रयुक्त एक कुल्हाड़ी व एक डंडा बरामद कर दोनों आरोपियों को पूछताछ के बाद माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से उन्हें न्यायिक हिरासत जेल भेजने के बाद अन्य आरोपियों की धरपकड़ के प्रयास शुरू कर दिए थे।

इंस्पेक्टर अंकित ने बताया कि सीआईए थ्री पुलिस ने आरोपी जोगिंद्र को शुक्रवार देर शाम गांव सनौली अड्डा से गिरफ्तार किया। पूछताछ के बाद पुलिस ने शनिवार को आरोपी जोगिंद्र को माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से उसे न्यायिक हिरासत जेल भेजा गया।

Comments