Friday, April 17, 2026
Newspaper and Magzine


दशहरा कमेटी रजि. सनौली रोड द्वारा आनंदमय दिवाली महोत्सव मनाया गया.

By LALIT SHARMA , in RELIGIOUS , at January 22, 2024 Tags: , , , , ,

 BOL PANIPAT : (22 जनवरी) सैक्टर 25 स्थित दशहरा कमेटी रजि. सनौली रोड द्वारा संचालित श्री रघुनाथ धाम में अयोध्या के श्री राम मन्दिर में भगवान रामलला की मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा के उपलक्ष्य में आनंदमय दिवाली महोत्सव मनाया गया जिसमें संकीर्तन प्रसिद्ध भजन गायक रवि आहुजा ने किया। रवि आहुजा ने ‘हेरी सखी मंगल गाओ री, धरती अम्बर सजाओ री’, ‘मेरी झोपड़ी के भाग आज खुल जायेंगे राम आयेंगे’ आदि भजन गाकर उपस्थित भक्तजनों को श्रद्धा भक्ति से भाव विभोर कर दिया। इसके साथ ही प्रयागराज से पधारी परम पूज्य करूणामयी गुरू माँ ने आज के इस विशेष दिवाली उत्सव पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह वह दिवाली है जिसकी लगभग 500 वर्षों से प्रतीक्षा थी और जिसके लिए हमारी कई पीढ़ियां अपने आंखों में श्रीराम मन्दिर का सपना लिये चली गई।

भगवान राम का तो 14 वर्ष बाद वनवास समाप्त हो गया लेकिन 5 सदियों का यह वनवास अब जाकर खत्म हुआ। उन्होंने इसके लिए उपस्थित सभी भक्तजनों को बहुत-बहुत बधाई एवं शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम के बाद दीपोत्सव एवं भण्डार हुआ। इस अवसर प्रधान रमेश माटा ने रविवार को हुई शोभायात्रा में पूरे पानीपतवासियों के द्वारा उत्साह से भाग लेने के लिए एवं रामलला जी की मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा की सबको बधाई दी। इस अवसर पर पुरुषोत्तम शर्मा, तिलक राज छाबड़ा, गजेंद्र सलूजा, चिमन सेठी, कैलाश लूथरा, किशोर अरोड़ा, चुनी लाल चुघ, स्वप्निल जुनेजा, संजय मग्गू, प्रवीण जुनेजा, किशन शर्मा, अमित तनेजा, रमन पाहवा, संदीप दुआ, हिमांशु अरोड़ा, धीरज बाँगा, ओम जुनेजा आदि उपस्थित थे।

Comments