Thursday, October 22, 2026
Newspaper and Magzine


प्रधानमंत्री उज्जवला  योजना का हर व्यक्ति को पहुंच रहा लाभ: दुष्यंत भट्ट

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE , at January 23, 2024 Tags: , , , , , ,

– वार्ड 17 में पहुंची विकसित भारत संकल्प यात्रा

-स्वास्थ्य विभाग के स्टाल पर लगी लंबी लाइनें

-अधिकारियों ने वार्ड वासियों को दी सरकार की योजनाओं की जानकारी

BOL PANIPAT , 23 जनवरी। विकसित भारत संकल्प यात्रा मंगलवार को वार्ड 17  में पहुंची। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि लोगों को सम्बोधित करते हुए बीजेपी के जिला अध्यक्ष दुष्यंत भटट ने कहा कि वर्तमान सरकार अंतिम और गरीब व्यक्ति को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए ऐतिहासिक फैसले ले रही है। देश में कोई भी गांव या वार्ड नहीं बचा जहां बिजली,पानी व गैस का कनेक्शन उपलब्ध नहीं कराया गया हो। सरकार गरीब आदमी को हर तरह की सुविधा उपलब्ध कराने की प्रति शुरू से ही गंभीर है।
उन्होंने कहा कि सभी योजनाएं का लाभ नागरिकों को दिया जा रहा है। विकसित भारत यात्रा के तहत भारत को दुनिया में खड़ा किया जा रहा है लोगों की हर समस्या का  समाधान किया जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बड़ी सोच के साथ इस संकल्प यात्रा को आगे बढ़ा रहे हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के 2 लाभार्थियों को निशुल्क गैस किट प्रदान की व सभी को विकसित भारत संकल्प यात्रा के संबंध में शपथ दिलाई।

  उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने  गरीब और पिछड़े लाभार्थियों को केन्द्र और राज्य सरकार की योजनाओं का लाभ देने के उद्देश्य से विकसित भारत संकल्प यात्रा संचालित कि जा रही है। इस यात्रा का ध्येय अंतिम पंक्ति के अंतिम व्यक्ति को समाज की मुख्यधारा में शामिल करना व लाभ पहुंचना है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गारंटी वाली गाड़ी गरीब और वंचित लोगों तक पहुंच रही है। उन्होंने कहा कि हम सबको मिलकर 2047 तक  विकसित राष्ट्र बनाने का सपना पूरा करना है। इस मौके पर उपस्थित जनसमूह ने एलईडी स्क्रीन पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का 10 मिनट का संबोधन व  किस तरह से हरियाणा विकास के पथ पर आगे बढ़ रहा है की 5 मिनट की मूवी भी नागरिकों को दिखाई गई।
उन्होंने कहा कि केंद्र में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी व प्रदेश में मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल के नेतृत्व में ऐसी व्यवस्था लागू हुई है, जिससे नागरिकों को योजनाओं का लाभ लेने के लिए सरकारी कार्यालयों के चक्कर नहीं काटने पड़ रहे। ऑनलाइन व्यवस्था से उन्हें घर बैठे ही सभी योजनाओं का लाभ मिल रहा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत महिलाओं को धुएं से निजात दिलाने के लिए प्रधानमंत्री  ने सराहनीय पहल की है। इस मौके पर प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत दो लाभार्थियों को मुक्त गैस किट भी प्रदान की।
उन्होंने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार यह सुनिश्चित कर रही है कि कोई व्यक्ति भूखा ना रहे और सभी गरीबों को पक्का मकान मिले। इस दिशा में 4 करोड से ज्यादा को पक्के मकान दिए गए। आज हर घर में नल से जल पहुंच रहा है। प्रधानमंत्री के कुशल नेतृत्व में भारत की अर्थव्यवस्था मजबूत हो रही है। इस मौके सीएमओ जयंत आहूजा, पार्षद प्रमोद देवी मंडल अध्यक्ष सुनील, जसमेर,महामंत्री राजेश,  बलवान, उपाध्यक्ष सतपाल मलिक, मीनू शर्मा अरुण भार्गव ,बिजली विभाग के एसडीओ सत्यवान कादयान आदि मौजूद रहे।

Comments