Wednesday, June 3, 2026
Newspaper and Magzine


गणतंत्र दिवस पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर जिला पुलिस अलर्ट.

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at January 23, 2024 Tags: , , , , ,

-सार्वजनिक स्थानों पर सर्च अभियान चलाने के साथ ही विभिन्न चौक चौराहों व बाजारों में सिविल पाश्चात में पुलिस के जवानों को किया तैनात.

BOL PANIPAT : 23 जनवरी 2024, गणतंत्र दिवस के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर जिला पानीपत पुलिस पूरी तरह से अलर्ट पर है। पुलिस अधीक्षकअजीत सिंह शेखावत ने जिले में सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंध करने के निर्देश जारी कर दिए है। उन्होंने सभी प्रर्यवेक्षण अधिकारी, थाना प्रबंधक और चौकी इंचार्जों को सुरक्षा संबंधी आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए हैं। इसी के तहत जिले में विभिन्न स्थानों पर स्थायी और अस्थायी रूप से नाकाबंदी कर सभी प्रकार के वाहनों की गहनता से जांच की जा रही है। संदिग्ध और शरारती तत्वों पर नजर रखने के लिए शहर के मुख्य चौक चौराहों और भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर पुलिस के जवानों की सिविल कपड़ो में ड्यूटी लगाई गई है।

होटल, ढाबे, धर्मशाला, रेस्टोरेंट के संचालक और गुरुद्वारे, मंदिर, मस्जिद की प्रबंधक समिति को इनके यहां बाहर से आकर ठहरने वाले सभी लोगों के आई.डी की गहनता से चेक कर इनकी एक फोटो कॉफी अपने रिकॉर्ड में रखने के आदेश दिए है। विभिन्न होटल व धर्मशाला में चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इसके साथ ही बस स्टैंड पर आने वाली सभी बसों में सवार यात्रियों के सामान की गहनता से चेकिंग की जा रही है। जिले की सीमा मे प्रवेश करने वाले मार्गों पर नाकाबंदी कर सभी प्रकार के वाहनों की गहनता से चेकिंग की जा रही है। सभी पीसीआर राइडर निरंतर अपने-2 थाना चौकी क्षेत्र में गश्त कर रही है। किराये पर मकान लेकर रहने वाले सभी किरायेदारों की आई.डी की गहनता से जांच की जा रही है। शहर में कोई भी अप्रिय घटना न हो इसके लिए सीआईए की टीमों को विशेष रूप से सिविल कपड़ों में विभिन्न स्थानों पर तैनात किया गया है। चेकिंग अभियान निरंतर जारी रहेंगा।

ऑटो व ई रिक्शा चालकों को किया सचेत

पुलिस ने रेलवे स्टेशन के अलावा बस अड्डे के बाहर व टोल प्लाजा पर ऑटो व ई रिक्शा चालकों को भी आगाह किया। ऑटो व ई रिक्शा चालकों को बताया गया कि वे ऑटो व ई रिक्शा में बैठने वाली तमाम सवारियों पर नजर रखें और कोई संदिग्ध स्थिति दिखाई देने पर तुरंत पुलिस कंट्रोल रूम या डॉयल 112 पर सूचना दें।

संदिग्ध दिखाई देने पर पुलिस को करें सूचित

पुलिस अधीक्षक अजीत सिंह शेखावत ने आमजन से अपील करते हुए कहा कि शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करें। उन्होंने जनता से आह्वान किया कि अगर कोई संदिग्ध वस्तु एवं व्यक्ति दिखाई देता है तो इस बारे में संबधित थाना प्रभारी, चौकी इंचार्ज के नंबरों के अतिरिक्त पुलिस कंट्रोल रूम या डालय 112 पर पुलिस को सूचना दें। जिससे समय रहते उस पर कार्रवाई की जा सके।

Comments